फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arms license revoked to 10 accused in various cases at Gorakhpur

यूपी: यहां दस आरोपी लोगों के शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त, एफआईआर के बाद भी बने हुए थे लाइसेंसधारी

Sat, 27 Feb 2021 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Arms license revoked to 10 accused in various cases at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में विभिन्न मामलों में आरोपी 10 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने यह फैसला लिया है। दरअसल, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर कराए जा रहे सत्यापन के दौरान पता चला कि विभिन्न मामलों में केस दर्ज होने के बाद भी ये 10 आरोपी लाइसेंसधारी बने हुए थे। इसके बाद पुलिस की ओर से इन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन

 
इनके लाइसेंस हुए निरस्त
पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी निवासी छोटेलाल के रिवाल्वर, यहीं के विजय निषाद के रिवाल्वर, गोला इलाके के चिट्ठेपार निवासी सुरेंद्र कुमार शुक्ला का एक रिवाल्वर और एक डीबीबीएल गन, पीपीगंज के लक्ष्मीपुर निवासी छांगुर प्रसाद का एसबीबीएल गन, यहीं के राजेंद्र कुमार का एसबीबीएल गन, बेलघाट के एकौना निवासी लालजी यादव का राइफल, चौरीचौरा के सोनबरसा निवासी वेदप्रकाश जायसवाल का पिस्टल, बड़हलगंज के झझवा मदरहा टोला निवासी रमेश दुबे का रिवाल्वर, तिवारीपुर के सूर्य विहार कॉलोनी निवासी अरशद नईम उर्फ बाबी के पिस्टल का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

 
41 लोगों के शस्त्र लाइसेंस हो चुके हैं निलंबित
पुलिस की ओर से एक फरवरी 2020 से 31 जनवरी 2021 तक आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लाइसेंस की रिपोर्ट भेजी गई थी। पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर अब तक41 लोगों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से शस्त्रों के सत्यापन का काम चल रहा है। जहां पर भी मुकदमे दर्ज होने के बाद लाइसेंस मिल रहे हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसी के तहत दस लोगों के लाइसेंस निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed