{"_id":"6461f1355cdbff8a0e0756fd","slug":"anupama-doing-llb-became-ghagsara-nagar-panchayat-councilor-at-age-of-22-2023-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Nikay Chunav Result: एलएलबी कर रहीं अनुपमा, 22 वर्ष की उम्र में बनीं सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Nikay Chunav Result: एलएलबी कर रहीं अनुपमा, 22 वर्ष की उम्र में बनीं सभासद
Mon, 15 May 2023 02:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 May 2023 02:22 PM IST
सार
अनुपमा बताती हैं कि घर में शुरू से ही राजनीति का माहौल था। भाई को हमेशा लोगों की सेवा करते देखा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आदर्श मानती हूं। इन्हीं दोनों लोगों की बदौलत राजनीति में आने का निर्णय लिया। शुरुआत सभासद से हो गई है।
विज्ञापन
घघसरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक विजौवा से अनुपमा जिज्ञासु जीतीं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में घघसरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक विजौवा से 22 साल की अनुपमा जिज्ञासु ने सभासद पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी किरन देवी को 40 वोटों से हराते हुए कम उम्र में सभासद बनने का रिकॉर्ड बनाया है। अनुपमा राजनीति में आने का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सगे भाई बसपा के चीफ कोर्डिनेटर संतोष कुमार जिज्ञासु को देती हैं।
विज्ञापन
अनुपमा जिज्ञासु बस्ती के एक निजी कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई शहर के एडी और सेंट जाेसेफ कॉलेज से करने वाली अनुपमा बताती हैं कि घर में शुरू से ही राजनीति का माहौल था। भाई को हमेशा लोगों की सेवा करते देखा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आदर्श मानती हूं। इन्हीं दोनों लोगों की बदौलत राजनीति में आने का निर्णय लिया। शुरुआत सभासद से हो गई है। आगे और भी जिम्मेदारी मिलती है, तो उसका बखूबी निर्वहन करूंगी। पढ़ लिखकर समाज सेवा करना ही एक मात्र लक्ष्य है। यही कारण है कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही हूं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नगर निगम का चुनाव जीतने के बाद बोलीं महिलाएं: पढ़ी-लिखी हूं मैं, सदन में उठाऊंगी जनता की समस्याएं
विज्ञापन
अनुपमा की इस उपलब्धि पर भाई संतोष कुमार जिज्ञासु, जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार नीरज, मुख्य जोन इंचार्ज कमलेश कुमार गौतम, हरि प्रकाश निषाद, सुरेश कुमार गौतम, जावेद सिमनानी, सतीश जिज्ञासु, आदर्श जिज्ञासु, बीपत प्रसाद, अंबेडकर प्रसाद,लक्ष्मी शंकर, उमाशंकर, सुरेश प्रसाद, बीरबल यादव, अजय यादव, विजय यादव, सतीश कनौजिया आदि ने बधाई दी है।
बसपा ने हार की समीक्षा की, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे रिपोर्ट
गोरखपुर। निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद रविवार को बसपा कार्यालय में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कम थी। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार नीरज सहित अन्य कार्यकर्ता हार की समीक्षा में जुटे थे। जिन बूथों पर कम वोट मिले, वहां कार्यकर्ताओं को और मेहनत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जहां पर जीत-हार का अंतर कम था, वहां पर हार की वजह जानने की कोशिश की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम के पांच वार्डों से जीतकर प्रत्याशी सदन में पहुंचे हैं। एक नगर पंचायत में भी जीत दर्ज की गई है। कई जगहों पर लड़ाई काफी तगड़ी रही है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं।