खुशखबर: नेपाल में मिली भारतीय लड़की की शिक्षा का खर्च उठाएंगे अनुपम खेर, अंग्रेजी सुनकर हुए प्रभावित
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने एक लड़की की पढ़ाई कर जिम्मा उठाया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल से वीडियो ट्वीट कर दी है। यह वीडियो नेपाल का है और लड़की राजस्थान की रहने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में मिली एक भारतीय लड़की की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे। इसको लेकर अनुपम ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में लिखा है कि लड़की स्कूल जाना चाहती है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि वह लड़की की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। आरती नाम की लड़की की मुलाकात पिछले महीने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में अनुपम खेर से उस वक्त हुई थी, जब वह हिंदी फिल्म ऊंचाई की शूटिंग के लिए नेपाल में थे।
मुझे आरती काठमांडू में एक मंदिर के बाहर मिली।ये वैसे राजस्थान से है! उसने मुझसे कुछ पैसे माँगे! फिर मेरे साथ 1 फ़ोटो खिंचवाई।इसके बाद बहुत ही फ़र्राटेदार इंग्लिश में बात की। ये स्कूल जाकर पढ़ना चाहती है। @anupamcares ने इसकी पढ़ाई कि ज़िम्मेदारी ली है!🙏🌺 #AnupamKherFondation pic.twitter.com/5CLE3Jb62Uविज्ञापन विज्ञापन— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 2, 2021
अपने एक ट्वीट में अनुपम ने लिखा कि आरती ने राजस्थान में अपना घर बताया। वह उन से पैसा मांग रही थी, पर आरती की अच्छी अंग्रेजी बोलने की कला से वे प्रभावित हुए। आरती कभी स्कूल में पढ़ाई नहीं की। उसने अनुपम से कहा था कि अगर स्कूल में उसका दाखिला हो जाए तो उसकी जिन्दगी बदल सकती है।