फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Antibiotic injection sample taken for women in gorakhpur

Gorakhpur: महिलाओं को लगे एंटीबायोटिक इंजेक्शन का लिया गया नमूना, 13 प्रसूताओं की बिगड़ी थी हालत

Sat, 03 Jun 2023 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jun 2023 01:21 PM IST
सार

महिलाओं की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार सुबह सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मरीजों से एक-एक करके पूरे मामले की जानकारी ली है। इसके अलावा महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार ने भी मरीजों से उनके सेहत के बारे में पूछा।

विज्ञापन
Antibiotic injection sample taken for women in gorakhpur
जिला महिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं का जांच करते एसआईसी डॉ. जयकुमार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महिला अस्पताल के 100 शैया के एमसीएच विंग में भर्ती 13 महिलाओं को जो एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाए गए थे, उनका नमूना ड्रग विभाग ने शुक्रवार को लिया है। इसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने ड्रग कॉरपोरेशन को एंटीबायोटिक इंजेक्शन वापस कर दिए हैं। साथ ही उस बैच के इंजेक्शन पर रोक लगाने के लिए पत्र भेजा है। शासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


महिलाओं की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार सुबह सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मरीजों से एक-एक करके पूरे मामले की जानकारी ली है। इसके अलावा महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार ने भी मरीजों से उनके सेहत के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईसी ने बताया कि महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं है। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं, सूचना पर एलआईयू के साथ प्रशासन की अन्य टीमों ने भी घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली है।

इसे भी पढ़ें: माफिया राकेश यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस नहीं कर पा रही थी तलाश

इंजेक्शन की जांच तक आपूर्ति पर रोक

महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार ने उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई काॅरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) को पत्र भेजकर एंटीबायोटिक इंजेक्शन एमोक्सिसिलीन के बैच नंबर एबी-193009, जेंटामाइसिन बैच नंबर यूडी 32 और मेटाक्लोरोमाइड के बैच नंबर एमटी 12249 पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने बताया कि एमोक्सिसिलीन के 310 वायल, जेंटामाइसिन के 2000 एंपुल और मेटाक्लोराेमाइड के दो हजार एंपुल की आपूर्ति यूपीएमएससीएल के ड्रग वेयर हाउस से की गई थी। इस इंजेक्शन के लगने के बाद महिलाओं की हालत बिगड़ी थी। अस्पताल प्रशासन ने इन इंजेक्शनों को ड्रग विभाग को वापस कर दिया है। साथ ही उसके इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है।

इसे भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर हो गए थे फरार: छह साल बाद परिवार में लौटे युगल, घरवालों ने स्वागत में पीट-पीटकर किया घायल

बीआरडी को भी भेजे गए थे वायल
एंटीबायोटिक इंजेक्शन के करीब पांच हजार डोज बीआरडी मेडिकल कॉलेज को भी भेजे गए हैं। यह सप्लाई यूपीएमएससीएल के ड्रग वेयर हाउस से की गई है। बीआरडी प्रशासन ने भी संबंधित बैच की जांच शुरू कर दी है। बीआरडी के नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित बैच को दिखवाया जा रहा है। अगर उस बैच के इंजेक्शन होंगे तो उसे अलग कराया जाएगा।

तीनों इंजेक्शन के एक-एक वायल जांच के लिए भेजे गए
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि तीनों एंटीबायोटिक इंजेक्शन के एक-एक वायल का नमूना लिया गया है। इसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट आएगी। तब तक इस बैच के इंजेक्शन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

यह था मामला

महिला अस्पताल के 100 शैया के एमसीएच विंग में सिजेरियन प्रसव के बाद महिलाओं को भर्ती किया जाता है। बृहस्पतिवार देर रात महिलाओं को एंटीबायोटिक इंजेक्शन एमोक्सिसिलीन और जेंटामाइसिन लगाई गई। इंजेक्शन लगने के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। एक-एक करके महिलाओं की आंखों में जलन, कपकपी, मिचली, उल्टी, खुजली होने लगी। इस पर परिजनों ने नर्सों से सवाल किया तो वह डर के मारे भागकर खुद को एक कमरे में बंद कर लीं।

इसे भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला मर्डर: शादी नहीं करने से नाराज हुई महिला दोस्त, प्रेमी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

इन सबके बीच नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों से हाथापाई भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार ने तत्काल मरीजों को एंटी एलर्जी इंजेक्शन लगवाए। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ। तब जाकर मामला शांत हुआ।

जिला महिला अस्पताल एसआईसी  डॉ. जय कुमार ने कहा कि महिलाओं की स्थिति अब एकदम सामान्य है। तीनों एंटीबायोटिक इंजेक्शन को ड्रग वेयर हाउस को वापस कर दिया गया है। साथ ही इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पत्र भी लिख दिया गया है। ड्रग विभाग ने तीनों इंजेक्शन की जांच के लिए सैंपल भी लिए है। शासन ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed