फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anti-polio dose will be given to 6.47 lakh children today

Gorakhpur News: आज पिलाई जाएगी 6.47 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक

Sun, 10 Dec 2023 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anti-polio dose will be given to 6.47 lakh children today
- 11 से 15 दिसंबर के बीच घर-घर जाएगी टीम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस साल भी पोलियो के मामले सामने आए हैं। इसलिए इस बीमारी से बचाव के लिए बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलानी होगी। इसके लिए 10 दिसंबर को जिले में 2148 बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। 11 से 15 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा पिलाएगी। छूटे बच्चों को दवा पिलाने के लिए 17 दिसंबर को बी टीम चलेगी।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि भारत में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी 2011 को पश्चिमी बंगाल के हावड़ा में पाया गया था। 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त होने का प्रमाणपत्र भी दे दिया है। लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत दुनिया के कुछ और देशों में पोलियो का वायरस सक्रिय है।
विज्ञापन

यही वजह है कि अभी भी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को इस वायरस से प्रतिरक्षित करने के लिए दवा देना अनिवार्य है। इस साल पाकिस्तान में पोलियो के छह मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर समेत प्रदेश के 50 जिलों में यह अभियान चल रहा है। जिन बच्चों ने नियमित टीकाकरण के दौरान दवा पी है, उन्हें भी खुराक दी जाएगी। अभियान के दौरान ईंट भट्ठा श्रमिकों, मलिन बस्तियों और घुमंतू जातियों के बच्चों को विशेष तौर पर दवा पिलाई जाएगी।
--------
ये हैं आंकड़े

लक्षित बच्चों की संख्या 6.47 लाख
बूथ 2148
घर-घर जाने वाली टीम की संख्या 1494

6.47 लाख बच्चों को पिलाई गई थी दवा

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed