{"_id":"66aa223b3224381c320a8769","slug":"anti-corruption-team-caught-two-constables-of-gorakhpur-khorabar-police-red-handed-taking-bribe-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एंटी करप्शन टीम ने पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा, दीवान और सिपाही ले रहे थे घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एंटी करप्शन टीम ने पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा, दीवान और सिपाही ले रहे थे घूस
Wed, 31 Jul 2024 05:08 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:08 PM IST
सार
एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को भूमि विवाद के मामले में समझौता कराने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक दीवान व सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। दोनों खोराबार थाने के रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी पर तैनात थे। एंटी करप्शन की टीम ने उनके विरुद्ध कैंट थाने में भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
घूस ( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को भूमि विवाद के मामले में समझौता कराने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक दीवान व सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। दोनों खोराबार थाने के रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी पर तैनात थे। एंटी करप्शन की टीम ने उनके विरुद्ध कैंट थाने में भ्रष्टाचार का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पकड़े गए दीवान की पहचान गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवा निवासी एनाम खान के रूप में हुई है। सिपाही सूरज सिंह बलिया जिले के फेकना थाना क्षेत्र के लेवरुआ गांव का रहने वाला है। दोनों का इसी मामले में लोगों से विवाद करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कड़जहां गांव के रहने वाले दीनानाथ ने भूमि विवाद के संबंध में खोराबार के रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी पर 10 दिन पहले शिकायत की थी। इसकी जांच चौकी पर तैनात दीवान एनाम खान और सिपाही सूरज सिंह कर रहे थे। समझौता करने के नाम पर दोनों 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस लाइंस स्थित एंटी करप्शन थाना प्रभारी से की। प्रभारी ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। बुधवार दोपहर एंटी करप्शन के निरीक्षक सुबोध कुमार के साथ दीनानाथ मोतीराम अड्डा चौराहे पर पहुंचा और रुपये देने के लिए उसने दीवान और सिपाही को फोन कर चाय की दुकान पर बुलाया। 15 मिनट बाद दीवान एनाम खान और सिपाही सूरज सिंह दुकान पर पहुंचे।
चाय पीने के दौरान जैसे ही दीनानाथ ने उन्हें रुपये दिए, एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। दीवान और सिपाही के पकड़े जाने की जानकारी थाना प्रभारी खोराबार के साथ ही एसएसपी को देने के बाद टीम उन्हें कैंट थाने ले आई, जहां पूछताछ करने के साथ ही केस दर्ज कर कराया गया। दोनों को निलंबित भी कर दिया गया है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने दीवान और सिपाही को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।