फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anshika faces serious charges of attempted murder, extortion and driving a stolen vehicle.

Gorakhpur News: सिंघड़िया फायरिंग मामले में गैंगस्टर अंशिका सिंह तीन दिन के रिमांड पर

Wed, 18 Mar 2026 06:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
Anshika faces serious charges of attempted murder, extortion and driving a stolen vehicle.
गोरखपुर। सिंघड़िया स्थित मॉडल शाॅप के पास फायरिंग की आरोपी गैंगस्टर अंशिका सिंह को मंगलवार दोपहर विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर विजय बहादुर यादव की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अंशिका को तीन दिन के रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ कर घटना और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन




खोराबार थाना पुलिस ने 14 मार्च को अंशिका और उसके चार साथियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। इसकी विवेचना कैंट थानेदार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अंशिका पर रंगदारी नहीं मिलने पर जानलेवा हमला करने, दिल्ली से चोरी की गाड़ी चलाने और फर्जी नंबर प्लेट लगाने सहित कई गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को जंगल सिकरी निवासी अस्पताल मैनेजर विशाल मिश्रा अपने चालक अमिताभ निषाद और सहयोगी शैलेश के साथ सिंघड़िया स्थित मॉडल शाप पहुंचे थे। कुछ समय बाद अंशिका अपने साथी आकाश वर्मा उर्फ बंटी और चार अन्य के साथ वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशाल का आरोप है कि अंशिका पहले भी पिस्टल दिखाकर उससे 12 हजार रुपये वसूल चुकी थी और अब 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी।



मांग पूरी न होने पर उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें अमिताभ के पेट में गोली लगी। स्थानीय लोगों की मदद से विशाल ने अंशिका को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट पुलिस ने उसके खिलाफ रंगदारी मांगने, हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।




जांच में यह भी सामने आया कि अंशिका पर 12 अक्तूबर 2025 को खोराबार थाना में भी प्राथमिकी दर्ज थी। तब पुलिस ने उसे कुसम्ही जंगल से दिल्ली से चोरी गाड़ी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते हुए पकड़ा था। गाड़ी से चार अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुए थे। इस मामले में अंशिका के साथियों प्रिय प्रवास दुबे उर्फ विक्की और आकाश वर्मा उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अंशिका ने अग्रिम जमानत ले ली थी।



अब नए मामले में उसकी गिरफ्तारी और तीन दिन के रिमांड से पुलिस को घटनाओं की गहन जांच करने और उसके गैंग के अन्य आरोपियों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed