फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another case against the operator of a company sending money abroad in Gorakhpur

Gorakhpur News: विदेश भेजने वाली कंपनी के संचालक पर एक और केस-15 दिन पहले भी हुई थी ऐसे ही कार्रवाई

Sun, 02 Jun 2024 04:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Jun 2024 04:12 PM IST
सार

कैंट पुलिस ने शुक्रवार को ही कुशीनगर के अमीन अली की तहरीर पर ग्लोबल कंपनी के बगल स्थित प्रियांशु ट्रेनिंग सेंटर के आरएन सिंह पर केस दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप है कि 57 हजार लेकर उसे विदेश भेजा गया। जहां की कंपनी उसे प्रताड़ित करने लगी।

विज्ञापन
Another case against the operator of a company sending money abroad in Gorakhpur

विस्तार

कैंट पुलिस ने सिंघड़िया स्थित विदेश भेजने वाली ग्लोबल कंपनी के संचालक सन्नी सिंह व अभिषेक सिंह उर्फ नीतू के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। 15 दिन पहले पुलिस ने ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर पर छापा मारकर करीब 300 पासपोर्ट एवं नकदी बरामद किया था।
विज्ञापन


शाहपुर के कौआबाग निवासी तनवीर आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे यूरोप जाने के लिए ग्लोबल कंपनी से मिले थे। उन्हें 3.50 लाख खर्च बताया गया। जनवरी 2023 में 80 हजार रुपये लेकर ऑफर लेटर दिया गया। फिर 20 हजार रुपये वापस देकर दिल्ली स्टंपिंग के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली में वे क्रोएशिया दूतावास गए जहां उन्हें ग्लोबल का एजेंट मिला। उसने दो लाख 70 हजार लिए और कहा कि 12 दिन बाद वीजा मिलेगा। बाद में बताया गया कि वीजा रिजेक्ट हो गया। अब छह माह बाद मिलेगा, लेकिन अभी तक न वीजा मिला और न ही रुपया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक शिकायत पर पुलिस ने ग्लोबल कंपनी के दफ्तर पर छापा मारकर भारी मात्रा में पासपोर्ट, कागजात व कैश बरामद किया था। साथ ही मालिक सन्नी पर केस भी किया था। कंपनी के खिलाफ 15 दिन में यह तीसरा केस दर्ज हुआ है।


प्रियांशु ट्रेनिंग सेंटर पर भी केस दर्ज
कैंट पुलिस ने शुक्रवार को ही कुशीनगर के अमीन अली की तहरीर पर ग्लोबल कंपनी के बगल स्थित प्रियांशु ट्रेनिंग सेंटर के आरएन सिंह पर केस दर्ज किया था। पीड़ित का आरोप है कि 57 हजार लेकर उसे विदेश भेजा गया। जहां की कंपनी उसे प्रताड़ित करने लगी। किसी तरह घर से पैसा मंगाकर भारत लौट आया। अब कंपनी वाले रुपये नहीं वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed