फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another accused involved in the murder of utensil trader arrested

Gorakhpur News: बर्तन व्यापारी की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये का था इनाम

Thu, 12 Jan 2023 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Jan 2023 12:29 PM IST
सार

डांगीपार गांव में 26 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में शामिल मनबढ़ों ने डांगीपार निवासी विक्की ठठेरा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक नौ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Another accused involved in the murder of utensil trader arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के डांगीपार में बर्तन व्यापारी विक्की की हत्या में शामिल एक और आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल नौ बदमाशों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अमरनाथ पर 15 हजार रुपये का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


अमरनाथ महराजगंज के श्यामदेउरवा इलाके के जंगल नकवा का निवासी है। वर्तमान में वह गुलरिहा के भटहट में रह रहा था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि डांगीपार गांव में 26 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में शामिल मनबढ़ों ने डांगीपार निवासी विक्की ठठेरा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक नौ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार चल रहे अमरनाथ को रामनगर कड़जहां के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed