{"_id":"660dc2ab39c236a56301c4d7","slug":"angry-teacher-drives-duster-with-student-in-ppganj-head-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-515143-2024-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीपीगंज में छात्र से नाराज शिक्षक ने डस्टर चलाया, सिर फूटा- पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीपीगंज में छात्र से नाराज शिक्षक ने डस्टर चलाया, सिर फूटा- पुलिस कर रही जांच
Thu, 04 Apr 2024 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्र को पीटा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में एक बार फिर शिक्षक पर छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीपीगंज के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के पांचवीं के छात्र अंकुश पर नाराज शिक्षक ने डस्टर चला दिया, जिससे उसका सिर फूट गया। मां ने पीपीगंज थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीपीगंज की सीमा देवी ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अंकुश प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं का छात्र है। बुधवार सुबह पढ़ने स्कूल गया था। किसी बात को लेकर उसे पढ़ा रहे शिक्षक नाराज हो गए और उसपर डस्टर चला दिया। इससे उनके बेटे का सिर फूट गया। जानकारी होने पर जब विद्यालय पहुंचकर शिक्षक से पूछताछ करने की कोशिश की गई तो वह भगा दिए।
छात्र का मां ने प्राथमिक उपचार कराया और फिर थाने में जाकर तहरीर दी। सीओ कैंपियरगंज कमलेश सिंह ने बताया कि छात्र की मां ने तहरीर दी है। पीपीगंज पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोप सही मिलने पर शिक्षक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उरुवा में भी सामने आया था मामला
अभी तीन दिन पहले ही उरुवा के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां पर शिक्षक ने पैर नहीं छूने पर एक छात्र की पिटाई कर दी थी, जिससे उसे चोट आई थी। इस मामले में केस दर्ज पुलिस जांच भी कर रही है। अभी इस मामले की जांच चल ही रही थी कि एक और मामला सामने आ गया है।