फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Angry over ticket cut Gorakhpur Nagar MLA Radha Mohan silent

टिकट कटने से हैं नाराज: गोरखपुर नगर विधायक राधा मोहन खामोश, पर गतिविधियां कुछ बोल रहीं

Wed, 02 Feb 2022 04:15 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Feb 2022 04:15 PM IST
सार

डॉ. राधा मोहनदास ने दो साल बाद जमा किया बिजली बिल, मांगी एनओसी, अचानक बिजली बिल के भुगतान से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को मिला बल।

विज्ञापन
Angry over ticket cut Gorakhpur Nagar MLA Radha Mohan silent
नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल। (फाइल)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के नगर विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं, ये तो राम जानें, लेकिन वे चुनाव लड़ने-जैसी तैयारी कर रहे हैं। दो दिन पहले विधायक ने दो साल का अपना बकाया बिजली का बिल जमा कराया है। अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी मांगा है। इससे पहले विधानसभा की वोटर लिस्ट भी मंगाई थी। हाउस टैक्स भी जमा किया है। लिहाजा, नगर विधायक के चुनाव लड़ने की चर्चाओं को बल मिल रहा है।   

विज्ञापन


चुनाव कार्यालय से जुड़े अधिकारी के मुताबिक चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को सारी देयता खत्म करनी पड़ती है। इनमें गृहकर, बिजली बिल व अन्य टैक्स शामिल हैं। सबकी एनओसी लगती है। लिहाजा, नगर विधायक के अचानक बिजली बिल और हाउस टैक्स जमा करने से सुगबुगाहट तेज हो गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने इस बार डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल को प्रत्याशी नहीं बनाया है। उनकी जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। हर मसले पर बेबाक बोलने वाले नगर विधायक इस मामले पर खामोश हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, नगर विधायक को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का न्योता दे चुके हैं। हालांकि, इस पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनकी रहस्यमयी खामोशी पर, उन्हें जानने वाले कहते हैं कि विधायक के मन में जरूर कुछ चल रहा है। कोई कह रहा है कि वह चुनाव मैदान में निर्दलीय उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का दम भर रहे हैं। कुछ कहते हैं कि खामोशी लंबी हो चुकी है। यानी भाजपा में उनके लिए सब कुछ सेटल हो गया है। वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस संबंध में नगर विधायक पूछने पर कुछ भी कहने से इनकार करते हैं।

पांच वर्ष में तीन बार किया भुगतान

नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने पांच साल में तीन बार अपने बिजली बिल का भुगतान किया है। पहली बार 24 नवंबर 2016 को 53 हजार रुपये, दूसरी बार छह जुलाई 2019 को 77,397 रुपये और अंतिम बार 31 जनवरी 2022 को एक लाख पांच हजार रुपये का भुगतान किया है।

टाउनहाल अधिशासी अभियंता नवनीत प्रजापति ने कहा कि नगर विधायक के आवास के कनेक्शन पर करीब एक लाख 15 हजार बकाया था। उन्होंने सोमवार को आरटीजीएस के जरिए एक लाख पांच हजार रुपये का भुगतान किया था। करीब 10 हजार रुपये का भुगतान बाकी था। सोमवार शाम को विधायक के प्रतिनिधि ने अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा था। उनसे पूरा भुगतान होने पर एनओसी देने के लिए कहा गया था। मंगलवार को शेष धनराशि का भी भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया गया है। बुधवार को कारपोरेशन के खाते में धनराशि आने के बाद एनओसी जारी कर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed