फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Angered by scolding, B.Ed student commits suicide

Gorakhpur News: डांट से नाराज बीएड की छात्रा ने की खुदकुशी

Thu, 11 May 2023 07:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Angered by scolding, B.Ed student commits suicide
- हरपुर बुदहट इलाके में हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर-बुदहट। इलाके के टिकरियानाथ सिंह गांव के टोला मैथोली निवासी बीएड की छात्रा प्रतिभा (22) ने बुधवार रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि पिता के डांटने से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि, घरवाले वजह नहीं बता पा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कपिल मुनि यादव की बेटी प्रतिभा उर्फ बिट्टू रात में खाना खाने के बाद सोने चली गई। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन कमरे की ओर गए। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांके तो देखे कि दुपट्टे के सहारे प्रतिभा का शव लटक रहा है।
विज्ञापन

यह देखते ही घर में चीख पुकार मच गई। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed