{"_id":"63edd2af97ab3994200b4424","slug":"anand-vihar-sitamarhi-via-gorakhpur-holi-special-4-march-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: आनंद विहार-सीतामढ़ी वाया गोरखपुर होली स्पेशल 4 से, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: आनंद विहार-सीतामढ़ी वाया गोरखपुर होली स्पेशल 4 से, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
Thu, 16 Feb 2023 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:22 PM IST
सार
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 04070 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी होली स्पेशल, आनन्द विहार टर्मिनस से देर रात 12.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 9.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली त्योहार पर होने वाली भीड़ को देखते हुए 04070 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी होली स्पेशल का संचलन चार से 11 मार्च और 04069 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल का संचलन पांच से 12 मार्च तक चार फेरों में किया जाएगा।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 04070 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी होली स्पेशल, आनन्द विहार टर्मिनस से देर रात 12.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर तीन बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 9.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में 04069 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल सीतामढ़ी से रात 12.15 बजे प्रस्थान कर सुबह 6.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 11.45 बजे आनन्द विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन