फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   anand nagar to nautanwa railway section

अब आनंदनगर से नौतनवां का रेल सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधा

Thu, 09 Jul 2020 09:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
anand nagar to nautanwa railway section
Special Train
आनंदनगर से नौतनवा के बीच ट्रेनें अब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इस रूट पर पटरियों को दुरुस्त कर अधिक वजन की पटरी बिछाने का काम इस महीने पूरा हो गया है। इसके बाद से इसका ट्रायल किया गया है। ट्रायल में सब कुछ ठीक ठाक पाया गया है। अब आनंदनगर से नौतनवां का रेल सफर आसान होगा और कम समय में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 40 किलोमीटर लंबे आनंदनगर-नौतनवां रेल खंड की स्पीड को 80 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा किए जाने का उल्लेखीय कार्य पूरा हो गया है। आनंदनगर-नौतनवां रेल खंड की स्पीड बढ़ाने के लिए पुरानी 52 किलोग्राम रेल को हटाकर 60 किलोग्राम की नई रेल लगाई गई है।
विज्ञापन


बैलास्ट की पर्याप्त आपूर्ति कर रेल खंड की डिजाइन मोड में मशीन टैम्पिंग कराए जाने के साथ ही अन्य कार्यों को भी पूरा किया गया है। आनंदनगर-नौतनवां रेल खंड पर 110 किलोमीटरप्रतिघंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। इस दौरान ऑक्सीलेशन मॉनिंटरिंग सिस्टम (ओएमएस) से रिकार्डिग की गई। जिसमें राइडिंग क्वालिटी संतोषजनक पाई गई। इसके बाद यह फैसला लिया गया है कि जल्द ही इस रूट पर ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed