फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An eighth-grade student was found hanging, died before reaching the hospital.

Gorakhpur News: आठवीं की छात्रा फंदे से लटकी मिली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sat, 23 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
An eighth-grade student was found hanging, died before reaching the hospital.
गुलरिहा। जंगल नाकिन गांव में शुक्रवार दोपहर आठवीं की 14 वर्षीय छात्रा घर में फंदे से लटकी मिली। छोटी बहन की सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस किशोरी को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल नाकिन निवासी बिंद्रेश निषाद की बेटी अमृता एक निजी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार को उसके पिता मजदूरी करने गए थे, जबकि मां खेत में काम करने निकली थी। घर पर अमृता अपनी छोटी बहन के साथ थी। दोपहर करीब दो बजे छोटी बहन कमरे में पहुंची तो अमृता नायलॉन की रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटकी मिली। यह देखकर वह घबरा गई और शोर मचाते हुए बाहर भागी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी को नीचे उतारा और तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बताया गया कि उस समय उसकी सांस चल रही थी लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृता एक भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि छात्रा के आत्मघाती कदम उठाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed