फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Update: Air Pollution and Fog Increased in Gorakhpur News in Hindi

Gorakhpur Weather: कोहरे के साथ हवा में बढ़ी प्रदूषण की मात्रा, सुबह की सैर बंद, घर में करें व्यायाम

Wed, 21 Dec 2022 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Dec 2022 04:36 PM IST
सार

जानकारों का कहना है कि कोहरे की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। चौक-चौराहों पर गाड़ियों के काफी देर तक रुकने और इंजन के स्टार्ट रहने की वजह से वातावरण में काफी मात्रा में धुआं पहुंच रहा है। विभिन्न तरह के निर्माण कार्यों की वजह से धूल भी उड़ती रहती है। कोहरे की वजह से वाहनों, कारखानों का धुआं और धूल ऊपरी वायुमंडल में नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Update: Air Pollution and Fog Increased in Gorakhpur News in Hindi
गोरखपुर में कोहरा के कारण बढ़ा प्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोहरे के साथ हवा का प्रदूूषण स्तर भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को गोरखपुर की वायु गुणवत्ता का सूचकांक खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। जानकारों कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे की वजह से हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है। मंगलवार को गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 222 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार के अलावा दिल्ली के वातावरण में नमी के साथ धुआं मिल गया है। इस वजह से बिहार के विभिन्न शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (हवा गुणवत्ता सूचकांक) 350 से 410 के बीच पहुंच गया है। इसी तरह दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा और नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को 400 के करीब दर्ज किया। इसका असर गोरखपुर में भी देखने को मिला।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि कोहरे की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। चौक-चौराहों पर गाड़ियों के काफी देर तक रुकने और इंजन के स्टार्ट रहने की वजह से वातावरण में काफी मात्रा में धुआं पहुंच रहा है। विभिन्न तरह के निर्माण कार्यों की वजह से धूल भी उड़ती रहती है। कोहरे की वजह से वाहनों, कारखानों का धुआं और धूल ऊपरी वायुमंडल में नहीं जा पा रहे हैं। इससे हवा में प्रदूषण बढ़ गया है, जोकि सेहत के नुकसानदायक है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि फिलहाल मौसम कुछ दिन तक ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्थान    एयर क्वालिटी इंडेक्स
गोरखपुर    222
दिल्ली    363
ग्रेटर नोएडा    393
मुजफ्फरपुर    366
पटना    409
लखनऊ    201
कानपुर    184
वाराणसी    128

सुबह की सैर पर न जाएं, घर में करें व्यायाम
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मौसम में ब्रेन स्ट्रोक और हृदयघात की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में मॉर्निंग वॉक बंद कर देनी चाहिए। घर के भीतर ही व्यायाम करना चाहिए। घर से बाहर निकलने के समय सिर और कानों को अच्छी तरह ढंक कर निकलें। सांस के रोगियों के लिए कोहरे वाला मौसम काफी नुकसानदायक होता है। वातावरण में नमी के साथ धूलकण और धुआं बढ़ने की वजह से दमा के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। इस तरह के रोगियों को कोशिश करनी चाहिए कि घर से कम निकलें। मास्क का प्रयोग करें। दवा का नियमित रूप से इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed