{"_id":"610bfcf2774e9d4646633d8e","slug":"amlavati-interacted-with-pm-modi-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पीएम मोदी से अमलावती ने किया संवाद, बोलीं- मिल रहा मुफ्त अनाज, पूरा परिवार खुश है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पीएम मोदी से अमलावती ने किया संवाद, बोलीं- मिल रहा मुफ्त अनाज, पूरा परिवार खुश है
Thu, 05 Aug 2021 08:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 08:30 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी व सहारनपुर जिले के अन्न वितरण योजना में चयनित एक-एक लाभार्थी से संवाद स्थापित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानी।
विज्ञापन
पीएम से संवाद करती अमलावती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के मैनपुर कोट कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के तहत निशुल्क अन्न वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना में चयनित मुसहर समुदाय की महिला अमलावती से वर्चुअल संवाद किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने वाराणसी, सुल्तानपुर, झांसी व सहारनपुर जिले के अन्न वितरण योजना में चयनित एक-एक लाभार्थी से संवाद स्थापित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मैनपुर दीनापटी की निशुल्क अन्न वितरण योजना में चयनित महिला लाभार्थी अमलावती से लगभग तीन मिनट 50 सेकेंड तक बात की। पीएम मोदी ने नमस्ते अमलावती जी से बात की शुरूआत की। पीएम ने संवाद के दौरान सवाल पूछा तो अमलावती ने उसका जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने पूछा कि अन्न मिल रहा है कि नहीं तो अमलावती ने कहा कि पिछले नौ माह से अन्न मिल रहा है। फिर पीएम ने कहा कि घर में खुशी है।
विज्ञापन
अमलावती ने संवाद के दौरान बच्चों के बहुत खुश होने की बात कही। प्रधानमंत्री ने पूछा स्कूल बंद हैं, तो घर पर बच्चे अभी क्या कर रहे हैं। इसका जवाब दिए बगैर ही अमलावती आगे बढ़ गईं और प्रधानमंत्री को योजनाओं का नाम व उनसे मिल रहे लाभ की बात बताना शुरू कर दी। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के तहत टीका लगवाने की बात पूछा, तो अमलावती ने कहा हां परिवार में सभी ने टीका लगवा लिया है। 18 वर्ष के लोगों को भी टीका लगवाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने अमलावती को बहादुर महिलाओं की श्रेणी में जोड़कर अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। संवाद के मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, नोडल अफसर पी. गुरू प्रसाद, डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, बीडीओ रत्निका श्रीवास्तव समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।