फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ambulance driver charged three thousand for one kilometer, arrested

गोरखपुर : एंबुलेंस चालक ने एक किलोमीटर का किराया वसूला तीन हजार, गिरफ्तार

Wed, 19 May 2021 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुलरिहा
अमर उजाला नेटवर्क, गुलरिहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 May 2021 03:35 AM IST
सार

  • चालक व एंबुलेंस मालिक गिरफ्तार, तीमारदार की शिकायत पर की गई कार्रवाई

विज्ञापन
Ambulance driver charged three thousand for one kilometer, arrested
arrest - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच ही मरीजों से मनमानी वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। गुलरिहा पुलिस को मंगलवार ऐसी ही एक शिकायत मिली। आरोप है कि एक किलोमीटर जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने तीन हजार रुपये वसूले हैं। मामले में चालक अखिलेश पांडेय व एंबुलेंस मालिक अखिलेश दूबे के खिलाफ वसूली करने और धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कुलदवा बारी निवासी ऋषिमुनि ने अपने बड़े भाई वशिष्टमुनि को रविवार को मोगलहा स्थित सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। कोरोना की जांच पॉजिटिव आने पर सोमवार को डॉक्टरों ने वशिष्टमुनि को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ऋषिमुनि के मुताबिक, सिटी हॉस्पिटल पर खड़े एंबुलेंस गाड़ी के चालक अखिलेश पांडेय से मेडिकल कॉलेज चलने की बात हुई तो उसने 3000 रुपये मांगे। 
विज्ञापन


ऋषिमुनि ने बताया कि, एक किलोमीटर का किराया इतना मांगने पर हमने आपत्ति जताई लेकिन एंबुलेंस चालक कम में जाने के लिए तैयार नही हुआ। मजबूरी बस 3000 रुपये देकर ले जाना पड़ा। भर्ती करवाने के बाद ऋषिमुनि ने गुलरिहा थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित चालक अखिलेश पांडेय व एंबुलेंस मालिक अखिलेश दूबे को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तय रेट से ज्यादा वसूली करने पर रंगदारी का केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- विनोद अग्निहोत्री, इंस्पेक्टर गुलरिहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed