{"_id":"63d8d5c20cd68e6ebc662568","slug":"amar-ujala-taste-the-best-learn-how-to-make-laung-latika-at-home-2023-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का टेस्ट द बेस्ट: घर बैठे सीखें पनीर लौंग लतिका बनाने की विधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का टेस्ट द बेस्ट: घर बैठे सीखें पनीर लौंग लतिका बनाने की विधि
Tue, 31 Jan 2023 07:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
पनीर लौंग लतिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी के मौसम में अगर जायके के शौकीन हैं तो पनीर लौंग लतिका एक बढ़िया स्वाद हो सकता है। ठंडी में पनीर की सब्जी में लौंग की खुश्बू और उसकी पौष्टिकता स्वाद के जायके को और बढ़ा देगी। होटल रेडिशन ब्लू के हेड सेफ मुकेश सिंह, आपको घर पर ही पनीर लौंग लतिका बनाने की विधि सिखाएंगे। घर पर ही स्वाद के जायके का लुत्फ लेने वालों को इसका आनंद मिलेगा।
विज्ञापन
समय: 40 मिनट, चार लोगों के लिए
सामग्री
पनीर- 120 ग्राम
काजू - 5 ग्राम
किशमिश- 5 ग्राम
पिस्ता- 5 ग्राम
बादाम- 5 ग्राम
मावा - 20 ग्राम
काजू पेस्ट - 50 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 60 ग्राम
रिफाइंड तेल- 20 मिली
लौंग- 6 दाना
भुना हुआ जीरा पाउडर- 2 ग्राम
किचन किंग मसाला- 3 ग्राम
गरम मसाला- 2 ग्राम
धनिया पाउडर- 2 ग्राम
नमक- 2 ग्राम
कस्तूरी मेथी - 1 ग्राम
कटा हुआ प्याज - 50 ग्राम
कटा हुआ टमाटर - 25 ग्राम
कटी हुई हरी मिर्च - 1 ग्राम
कटा हुआ लहसुन- 5 ग्राम
मक्खन- 10 ग्राम
क्रीम - 15 मिली
हरी इलायची का पाउडर- 2 ग्राम
गुलाब जल - 2 मिली
बनाने की विधि
पनीर की छोटी चौकोर स्लाइस काटें। बैलेंस पनीर, मावा को कद्दूकस कर लीजिये और कटे हुये काजू, पिस्ता, किशमिश और बादाम डाल कर मिला दीजिये. उपरोक्त मिश्रण को पनीर के टुकड़ों में लपेट कर ऊपर से लौंग लगाकर बंद कर दें।
एक पैन में तेल गरम करें और पनीर रोल्स को हल्का सुनहरा होने तक तलें और एक तरफ रख दें। एक पैन में मक्खन गर्म करके उसमें लहसुन, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर पकाएं। इसके बाद सारे मसाले, काजू का पेस्ट और टोमैटो प्यूरी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
लगभग पूरी तरह पकने के समय मक्खन और क्रीम के साथ बनाना समाप्त करें। ग्रेवी को एक बाउल में निकाल कर सर्व करें और ऊपर से पनीर रोल्स डालें।
यह कॉलम अखबार में प्रकाशित किया जाएगा। इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया ईमेल व व्हाट्सएप पर दे सकते हैं।
ईमेल- gkp-cityreporter@gkp.amarujala.com
व्हाट्सएप- 07617566160