फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Amar Ujala Samman Ceremony today CM Yogi will reward winning children

Gorakhpur: अमर उजाला सम्मान समारोह आज, बाल मेला और बाल उमंग के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करेंगे सीएम योगी

Sun, 04 Feb 2024 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Feb 2024 10:52 AM IST
सार

सीएम योगी दोपहर तीन बजे सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला के नए सिटी ऑफिस का लोकार्पण करने के बाद दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज जाएंगे। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित अमर उजाला सम्मान समारोह में बाल मेला व बाल उमंग कार्यक्रम में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samman Ceremony today CM Yogi will reward winning children
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमर उजाला की ओर से आयोजित बाल मेला और बाल उमंग कार्यक्रम के तहत हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला के नए सिटी कार्यालय का लोकार्पण भी करेंगे।

विज्ञापन


सम्मान समारोह का शुभारंभ अपराह्न तीन बजे से होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ल, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्राे. पूनम टंडन, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी और महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल वाजपेयी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से एक दिसंबर 2023 को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में आयोजित बाल मेला और 20 दिसंबर 2023 को आयोजित बाल उमंग में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत होने वाले स्कूली बच्चों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाल मेला के विजयी प्रतिभागी

नृत्य

प्रथम : गोरखपुर पब्लिक स्कूल एवं उदया पब्लिक स्कूल
द्वितीय : अनुज त्रिपाठी, एमजी इंटर कॉलेज
तृतीय : माधव पब्लिक स्कूल
सांत्वना पुरस्कार : केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स एवं एकेडमिक ग्लोबल

गायन
प्रथम : प्रणव, नवल्स एकेडमी फुलवरिया
द्वितीय : शौर्य वर्मा, आर्मी पब्लिक स्कूल
तृतीय : निशांत, आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी एवं सलोनी शर्मा, संस्कृति पब्लिक स्कूल
सांत्वना पुरस्कार : महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज (समूह गायन), प्रीति यादव, माधव पब्लिक स्कूल (समूह गायन)

 

चित्रकला
प्रथम : संचित वर्मा, एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी
द्वितीय : सौम्या पांडेय, आरपीएम एकेडमी कौड़ीराम
तृतीय : संदीप कन्नौजिया, परम ज्योति इंटर कॉलेज
सांत्वना पुरस्कार : अंशिका भारती, सीपीएमवी रायगंज एवं कृति पांडेय, सेंट्रल हिंदू स्कूल

बाल उमंग के विजयी प्रतिभागी
म्यूजिकल चेयर
प्रथम : गरिमा गुप्ता, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज
द्वितीय : रिचा, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गो
तृतीय : अंशिका चौधरी, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिरधरगंज

 

बैलून रेस
प्रथम : आदर्श यादव व उत्कर्ष मणि, नवल्स एकेडमी
द्वितीय : वैष्णवी व सिद्धि वर्मा, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज
तृतीय : प्रियंका व सुनैना, राजकीय अयोध्या दास कन्या इंटर कॉलेज

लेमन रेस
प्रथम : प्रतीक्षा, महाराणा प्रताप चिल्ड्रेन एकेडमी
द्वितीय : स्मृति पांडेय, एसएस एकेडमी
तृतीय : श्रेया पासवान, नवल्स एकेडमी एवं
पूजा यादव, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिरधरगंज

एकल नृत्य
प्रथम : सृष्टि सिंह, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज
द्वितीय : प्रतीक्षा मिश्रा,महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज
तृतीय : सुहानी, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज एवं सार्थक, रवि अहमद किदवई इंटर कॉलेज

 

समूह नृत्य
प्रथम : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चरगावां
द्वितीय : एमपी बालिका इंटर कॉलेज,
तृतीय : सेफ सोसाइटी
सांत्वना पुरस्कार : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खोराबार एवं आरपीएम एकेडमी

गायन
प्रथम : आस्था, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज
द्वितीय : खुशी, राजकीय अयोध्या दास इंटर कॉलेज
तृतीय : तान्या, राजकीय अयोध्या दास इंटर कॉलेज एवं प्रशांत दूबे, नवल्स एकेडमी

चित्रकला
प्रथम : स्वास्तिका गुप्ता, एसएस एकेडमी
द्वितीय : अनुष्का सिंह, द बेस पब्लिक स्कूल
तृतीय : अंशी शर्मा, महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed