फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   aman mani got married again

निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने रचाई शादी

Wed, 01 Jul 2020 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
aman mani got married again
विधायक अमनमणि त्रिपाठी नवविवाहिता पत्नी ओशिन पाण्डेय संग जयमाल के बाद दोस्तो के साथ। - फोटो : GORAKHPUR CITY
निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने रचाई शादी
विज्ञापन

गोरखपुर। महराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को रॉयल आर्चिड पैलेस में मध्य प्रदेश की आशिन पांडेय से शादी रचाई। वह नई दिल्ली में वकालत करती हैं। निर्दलीय विधायक की यह दूसरी शादी है। विधायक पर पहली पत्नी सारा सिंह की हत्या का आरोप लगा था। इसकी जांच सीबीआई ने की थी। पूरा मामला सीबीआई अदालत में चल रहा है।
पेशे से अधिवक्ता आशिन की मुलाकात निर्दलीय विधायक से नई दिल्ली में हुई थी। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश की भोपाल की रहने वाली हैं। आशिन के पिता सरकारी सेवा में हैं। अमनमणि की शादी बहन तनुश्री मणि त्रिपाठी और अलंकृता त्रिपाठी की मौजूदगी मेें तय हुई थी। प्रशासन की अनुमति के बाद निर्धारित मुहूर्त के हिसाब से निर्दलीय विधायक की बारात दोपहर में निकली। देर शाम रॉयल आर्चिड पैलेस में शादी हुई। शादी में घर, परिवार के लोग व कुछ खास मेहमान ही शामिल हो सके।
विज्ञापन

माता-पिता की गैर मौजूदगी में शादी
निर्दलीय विधायक की शादी पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और मां मधुमणि त्रिपाठी की गैर मौजूदगी में हुई। दोनों कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। शादी की सारी औपचारिकता निर्दलीय विधायक के चाचा अजितमणि त्रिपाठी और चाची मधुबाला त्रिपाठी ने पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed