फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   alumni conference of Gorakhpur MMMUT

Gorakhpur News: छात्रावास का जीर्णोद्धार में मदद करेंगे एमएमएमयूटी के एल्युमिनाई

Wed, 27 Dec 2023 02:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Dec 2023 02:00 PM IST
सार

अपने-अपने विभागों में भ्रमण के दौरान एल्युमिनाई वर्तमान छात्रों से मिले और संवाद कर करियर को लेकर तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वर्तमान छात्रों को उद्योग जगत की जरूरतें बताईं और उसके अनुसार खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
alumni conference of Gorakhpur MMMUT
एमएमएमयूटी में पुरातन छात्र एकादश और छात्र एकादश की क्रिकेट टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में चल रहे दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मेेलन का मंगलवार को समापन हो गया। सभी पुरातन छात्र छात्रावास से लेकर विभागाें का भ्रमण किया। हॉस्टल की जर्जर हालत और छात्रों की समस्या को देखकर उन्होंने उसके जीर्णोद्धार और नए हाॅस्टल के निर्माण में मदद के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को आश्वासन भी दे दिया। पुरातन छात्रों ने एक स्वर में कहा कि हास्टल की बेहतरी की योजना में एल्युमिनाई एसोसिएशन हर संभव मदद करेगा।

विज्ञापन


उच्चीकृत होगी विभागों की प्रयोगशाला
परिसर भ्रमण के बाद विश्वविद्यालय के बहुद्देशीय सभागार में आयोजित एल्युमिनाई मंथन सत्र में सभी एल्युमिनाई ने एक स्वर से उच्च गुणवत्ता का हाॅस्टल बनाने का सुझाव दिया। कहा कि एल्युमिनाई अपने-अपने विभाग की प्रयोगशाला को उच्चीकृत करने में हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। मंथन के दौरान एल्युमिनाई की ओर से नया एलुमिनाई भवन का सुझाव व प्रस्ताव भी सामने आया, जिसपर सभी ने एक स्वर से सहमति जताई। सभी की ओर से विद्यार्थियों की कौशल वृद्धि के लिए हैक फेस्ट, कार्यशाला, संगोष्ठी, इंटर्नशिप आयोजित करने, उद्योग जगत से संपर्क बढ़ाने, कैंपस प्लसमेंट बढ़ाने की आवश्यकता जताते हुए हर स्तर पर सहयोग की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान एलुमिनाई एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष ई. जेबी राय, सचिव प्रो. वीके द्विवेदी, सिल्वर जुबिली बैच के प्रतिनिधि डॉ. प्रभाकर तिवारी एलुमिनाई एमपी कंडोई, आरपी त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की ओर से अधिष्ठाता एल्युमिनाई मामले और अधिष्ठाता संकाय मामले प्रो. यूसी जायसवाल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्तमान छात्रों को बताई उद्योग जगत की जरूरत
अपने-अपने विभागों में भ्रमण के दौरान एल्युमिनाई वर्तमान छात्रों से मिले और संवाद कर करियर को लेकर तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वर्तमान छात्रों को उद्योग जगत की जरूरतें बताईं और उसके अनुसार खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। एल्युमिनाई ने लीक पर चलने की बजाय कुछ नया सीखने का सुझाव छात्रों को दिया।

एल्युमिनाई एकादश ने छात्र एकादश से 43 रन से हराया
एल्युमिनाई मीट के अवसर पर एमएमएमयूटी में हो रहे आयोजन के क्रम में मंगलवार विश्वविद्यालय के खेल मैदान में एल्युमिनाई एकादश व छात्र एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए एल्युमिनाई एकादश ने 141 रन बनाए। जवाब में उतरी छात्र एकादश मात्र 98 रन ही बना सकी, जिससे एल्युमिनाई एकादश को 43 रन से जीत हासिल हुई। एल्युमिनाई एकादश की ओर से विवेक श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। अभिमन्यु सेठ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 19 रन बनाए और दो विकेट भी लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed