फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with Kamlesh Dinanath their wives also involved in fraud at Gorakhpur

Gorakhpur News: जालसाजी में कमलेश, दीनानाथ के साथ उनकी पत्नियां भी शामिल

Fri, 13 Oct 2023 12:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Oct 2023 12:49 PM IST
सार

चाणक्यपुरी काॅलोनी झारखंडी टुकड़ा नंबर एक निवासी बृजनारायण सिंह ने जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का केस कैंट थाने में दर्ज कराया है। बृजनारायण की तहरीर पर पुलिस सरदारनगर के ग्राम दुधई निवासी अशोक कुमार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Along with Kamlesh Dinanath their wives also involved in fraud at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर एम्स थाने में बुधवार को भू माफिया कमलेश यादव, उसके साथी दीनानाथ पासवान समेत छह लोगों पर जालसाजी के तीन और केस दर्ज किए गए। पुलिस ने जालसाजी में शामिल कमलेश और दीनानाथ की पत्नी को भी आरोपी बनाया है। ठगी के शिकार लोग बिहार और कुशीनगर के रहने वाले हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के जिला गोपालगंज, थाना कटया के बरही बेलवा की रहने वालीं पुनीता पत्नी शांतिप्रकाश चौबे ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि प्रापर्टी डीलर कमलेश यादव और दीनानाथ प्रजापति ने कुसम्ही क्षेत्र के रुद्रापुर में खुद की जमीन बताकर मुझे एक हजार वर्गफीट जमीन बैनामा किया था, जिसके एवज में कुल 12 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


बैनामा के बाद पुनीता वर्ष 2018 से उस भूमि पर मकान बनाकर रह रही हैं। इस बीच पता चला कि जमीन के मूल काश्तकार अरुण शर्मा पुत्र बृजभूषण शर्मा हैं। अब मूल काश्तकार के मुंशी शैलू उर्फ शैलेंद्र सिंह मकान में ताला लगा देने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी सख्त...शोभायात्रा और जुलूस में अब तेज आवाज में डीजे बजाएंगे तो जेल जाएंगे

पुनीता ने बताया कि कमलेश यादव व दीनानाथ ने पंजीकृत बैनामा का मूल स्टांप पेपर भी अपने पास खारिज दाखिल के नाम पर रख लिया है, मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

दूसरी तहरीर कुशीनगर के कसया सुभाषनगर निवासी विनोद कुमार जायसवाल ने दी है। उनका कहना है कि अहिरौली निवासी कमलेश यादव, कुसम्ही बाजार में आरएन यादव आईटीआई चलता है। कमलेश ने विनोद को आगरा में नेशनल हाईवे मथुरा रोड पर स्थित सिकंदराबाद के लखनपुरा मौजा में जमीन दिखाई, जो मनमोहन शास्त्री के नाम खतौनी में दर्ज थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में फिर भड़का हत्यारा हाथी, महावत को पटक कर किया घायल

कमलेश ने मनमोहन शास्त्री का आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासपोर्ट भी दिखाया। कमलेश से जमीन खरीदने की बात तय हो गई, जिसके बाद कमलेश ने पैसों की पूरी जिम्मेदारी स्वयं पर लेटे हुए अपने गोरखपुर स्थित फर्म विंध्यवासिनी ट्रेडर्स के खाते में भेजने को कहा।

आरोप है कि कमलेश ने कई बार में कुल 43.5 लाख रुपये लिए। जब विनोद आगरा रजिस्ट्री ऑफिस में बैनामा के लिए पहुंचे तो ठीक उसी समय एक दूसरा मनमोहन शास्त्री आकर खड़ा हो गया और कहा कि आपके साथ जो मनमोहन शास्त्री है वह फर्जी व्यक्ति है, जिसके कारण रजिस्ट्री नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल सा सजेगा सुमेर सागर-चिलुआताल, फिर परिवार संग लोग कर सकेंगे धमाल

तीसरा केस कुशीनगर के तमकुही राज ग्राम बनबीरा निवासी मोहम्मद नुरूल होदा खान ने दर्ज कराया। उनका कहना है कि वर्ष 2016 में अर्चना सागर पत्नी दीनानाथ व मीना पत्नी कमलेश यादव निवासी रुद्रापुर ने उन्हें मौजा रुद्रापुर में 139.40 वर्ग मीटर जमीन 12 लाख रुपये लेकर बैनामा किया था। बाद में पता चला कि यह उसकी जमीन नहीं है।

जमीन के नाम पर पांच लाख की ठगी
चाणक्यपुरी काॅलोनी झारखंडी टुकड़ा नंबर एक निवासी बृजनारायण सिंह ने जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का केस कैंट थाने में दर्ज कराया है। बृजनारायण की तहरीर पर पुलिस सरदारनगर के ग्राम दुधई निवासी अशोक कुमार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed