फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with corona of elderly there will be other necessary checks

बुजुर्गों की कोरोना के साथ ही अन्य जरूरी जांचें भी होंगी, कमिश्नर ने दिया ये निर्देश

Tue, 29 Sep 2020 08:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 08:34 PM IST
सार

  • कमिश्नर ने बैठक कर बुधवार शाम तक मांगी कार्ययोजना
  • संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की 24 घंटे के भीतर जांच कराने का दिया निर्देश

 

विज्ञापन
Along with corona of elderly there will be other necessary checks
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर में बुजुर्गों में लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग उनकी कोरोना जांच के साथ ही ब्लड टेस्ट और एक्स-रे जैसी जरूरी जांच भी कराएगा। इससे मरीज में किसी और गंभीर बीमारी का पता भी साथ ही साथ चल जाएगा और उसी अनुरूप इलाज हो सकेगा।  

विज्ञापन


कोरोना से मृत्यु की वजहों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने मंगलवार को इस संबंध में निर्देश दिया है। उन्होंने प्रभारी डीएम व सीडीओ तथा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को बुुधवार की शाम तक इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना जांच कैंप में ही खून, एक्सरे आदि की जांच के भी इंतजाम किए जाएं, ताकि संक्रमितों की अन्य बीमारियों का भी पता लगाकर उसका भी इलाज समय पर शुरू किया जा सके। कमिश्नर ने कहा कि कोरोना से हुई सभी मौतों की जांच कर उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। बैठक में नोडल अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य, प्रभारी डीएम व सीडीओ तथा प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य ठीक नहीं तो होम आइसोलेशन की अनुमति न दें
कमिश्नर ने कहा कि अगर कोरोना संक्रमित मरीज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो उसे होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति न दी जाए। ऐसे मरीजों को तत्काल भर्ती कर उसका इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गुणवत्तायुक्त कांटेक्ट ट्रेसिंग पर बल देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों कि पहचान करते हुए 24 घंटे के भीतर उनकी जांच की जाए। साथ ही यह भी चेताया कि कोरोना के बचाव कार्य में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed