फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allottees of houses built by GDA in Gorakhpur will be able to enter after Chhath

गोरखपुर: जीडीए द्वारा बनाए गए आवासों के आवंटी छठ बाद कर सकेंगे गृहप्रवेश, ख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण

Sun, 07 Nov 2021 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Nov 2021 02:00 PM IST
सार

मानबेला में जीडीए के द्वारा 1488 आवासों का निर्माण किया गया है। इन आवासों का आवंटन करीब डेढ़ साल पहले लॉटरी के माध्यम से किया गया था। शुरू में 1242 लोगों को आवास आवंटित हुए थे। उसके बाद भी समय-समय पर आवासों का आवंटन किया गया।

विज्ञापन
Allottees of houses built by GDA in Gorakhpur will be able to enter after Chhath
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा बनवाए गए आवासों के आवंटी छठ पर्व के बाद अपने आवास में प्रवेश कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना का लोकार्पण करते हुए लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपेंगे।
विज्ञापन


मानबेला में जीडीए के द्वारा 1488 आवासों का निर्माण किया गया है। इन आवासों का आवंटन करीब डेढ़ साल पहले लॉटरी के माध्यम से किया गया था। शुरू में 1242 लोगों को आवास आवंटित हुए थे। उसके बाद भी समय-समय पर आवासों का आवंटन किया गया। दिवाली तक ही आवासों का लोकार्पण होना था लेकिन एक ब्लॉक के कुछ आवासों के भीतर का काम शेष रहने के कारण करीब 10 दिन का समय और दे दिया गया।
विज्ञापन

 
आवास में जाने के बाद भी रजिस्ट्री करा सकेंगे आवंटी
इस योजना के तहत 2.50 लाख रुपये सरकार की ओर से वहन किए गए हैं। दो लाख रुपये आवंटी द्वारा दिए गए हैं। आवास आवंटन के समय 50 हजार रुपये जमा किए गए तथा शेष डेढ़ लाख रुपये तीन-तीन महीने की छह किस्तों में जमा कराया गया। ये किस्तें ब्याजमुक्त थीं। इस योजना के तहत आवंटित आवासों की रजिस्ट्री भी केवल 500 रुपये के स्टैंप पर करायी जा सकती है। कुछ आवंटियों ने रजिस्ट्री कराई भी है। आवास पर कब्जा मिलने के बाद भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। छठ पर्व के बाद इस योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण के साथ ही आवंटियों को आवास पर कब्जा भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed