{"_id":"5f45709b8ebc3e3cb354f1c2","slug":"allocate-clay-leash-to-artisans-gorakhpur-city-news-gkp3630695179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारीगरों को मिट्टी का पट्टा आवंटित कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारीगरों को मिट्टी का पट्टा आवंटित कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारीगरों को मिट्टी का पट्टा आवंटित कराएं
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि माटी कला प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। इनके कारीगरों की समस्याओं का निराकरण प्रमुखता के आधार किया जाए। एक सप्ताह के अंदर माटी कला परिवारों की गणना कराकर उन्हें मिट्टी के पट्टे आवंटित कराए जाएं। साथ ही जिनके पट्टे पर कब्जा हो उसे मुक्त कराते हुए आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में परंपरागत माटी कला कारीगरों की सुविधा, समस्याओं पर परिचर्चा बैठक करते हुए धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि सभी तहसीलों पर लेखपालों की बैठक कर माटी कला परिवारों की गणना एक सप्ताह के अंदर करा लें और उन परिवारों के आधार कार्ड एवं बैंक खाता भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सभी बैठकों में चाय पानी के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल किया जाए।
माटी कला कारीगरों से संबंधित ऋण पत्रावलियां वरीयता के आधार पर बैंकों से निस्तारित कराने के निर्देश लीड बैंक आफिसर को देते हुए उन्होंने कहा कि अनावश्यक पत्रावलियों को बैंकों में लंबित न रखा जाए। गरीब परिवारों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने किया।
विज्ञापन
‘माटी कला बोर्ड के शोरूम को करें व्यवस्थित’
धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि माटी कला बोर्ड का जनपद में शोरूम व्यवस्थित किया जाए, जिसमें प्रदेश के अंदर मिट्टी से बनने वाले उत्पादों का संग्रह किया जा सके। उन्होंने बताया कि 150 से अधिक मिट्टी उत्पाद बनाए जा रहे हैं।
10 शिल्पकारों को सांचा वितरित
माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने परिक्षेत्रीय ग्राम उद्योग अधिकारी गोरखपुर मंडल के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 10 शिल्पकारों को मूर्ति सांचा निशुल्क वितरित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी आरके सिंह, उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा, विशेश्वर नाथ तिवारी, एनपी मौर्य आदि मौजूद रहें।