फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of irregularities on Govi, ABVP warns of agitation

Gorakhpur News: गोविवि पर अनियमितता का आरोप, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 07 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities on Govi, ABVP warns of agitation
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोविवि इकाई ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में कई अनियमितताओं का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

अभाविप के विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष पीयूष मिश्रा और महामंत्री चन्द्रपाल सिंह यादव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि परीक्षा परिणाम समय से घोषित नहीं किए जा रहे हैं, जिसे समय से जारी किया जाए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि डीडीयू में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर वाइबा और ट्यूटोरियल ले लिया जाए। आईडी कार्ड आधा-अधूरा वितरित किया गया है। सेंट्रल लाइब्रेरी की क्षमता बढ़ाई जाए। कला संकाय भवन में शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि छात्रावासों में सभी प्रकार के खेल किट उपलब्ध कराई जाए। सभी प्रवेश परीक्षाएं 30 जून तक करा ली जाएं। इसके अलावा संविदा कर्मियों के रुके हुए मानदेय का तत्काल भुगतान हो।

..
छात्र संघ चुनाव शुल्क वापस हो
आरोप लगाया कि हर वर्ष छात्रसंघ चुनाव के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है। जबसे छात्रसंघ चुनाव नहीं हुआ है, तबसे अब तक लिए गए सभी शुल्क सभी विद्यार्थियों को वापस लौटाया जाए। नए सत्र में छात्रसंघ चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed