फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   All Public places closed due to CoronaVirus in Maharajganj

कोरोना से संक्रमण के दहशत में जिम, वी मार्ट, कोचिंग सेंटर बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Fri, 20 Mar 2020 02:49 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Mar 2020 02:49 AM IST
सार

पुलिस टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में किया भ्रमण।

विज्ञापन
All Public places closed due to CoronaVirus in Maharajganj
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिए शहर में भीड़भाड़ वाले स्थानों को प्रशासन ने बंद करा दिया। साथ ही लोगों को भीड़ में न जाने के लिए सुझाव दिया। जरूरत पड़ने पर ही घर के बाहर निकलने को कहा गया। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में भ्रमण किया। इस बीच शहर में खुले वी बाजार, बी मार्ट, कोचिंग सेंटर, जिम आदि को तुरंत बंद करा दिया गया।

विज्ञापन


सदर तहसीलदार मोहम्मद जसीम और कोतवाल सदर सर्वेश सिंह शहर में फरेंदा रोड, कालेज रोड, गोरखपुर रोड पर पुलिस टीम के साथ भ्रमण किया। इस बीच भीड़ भाड़ वाले उक्त स्थानो को तुरंत बंद करने के लिए निर्देश दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर भीड़भाड़ स्थानो को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन


सरहद पर हो रही स्क्रीनिंग, 12 संदिग्ध रोके गए
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर कोरोना वायरस को लेकर काफी सर्तकता बरती जा रही है। नेपाल से भारत आने वाले हर एक यात्री चाहे वह नेपाली हो या भारतीय सभी की कोरोना हेल्थ कैंप में मौजूद डॉक्टरों द्वारा हेंड गन और थर्मल स्कैनर मशीन द्वारा जांच की जा रही है। जांच के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर 12 लोगों को बुखार होने के संदेह पर डॉक्टरों ने रोक लिया और उनकी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह भारत से नेपाल जाने वाले सभी यात्रियों की नेपाल के डॉक्टरों द्वारा जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक नेपाल से भारत आने वाले 9375 यात्रियों की स्क्रीनिंग हुई। जिसमें 12 लोग संदिग्ध दिखने पर रोक दिया गया।

डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 12 लोग जिसमें महिला पुरुष के अलावा तीन बच्चे भी शामिल हैं। जिन्हें बुखार था। दवा दी गई है। सामान्य होने पर सभी को जाने दिया जाएगा। यह सभी भैरहवा आंख अस्पताल से दवा कराकर जौनपुर के लिए जा रहे थे। एसडीएम नौतनवां ने जांच कैंप का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

छह बौद्धिस्ट वापस भेजे गए लुम्बिनी

भारत सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर सभी बीजाधारी पर्यटको के भारत आगमन पर 15 अप्रैल तक रोक लगा रखी है। इसी बीच छह बौद्धिस्ट बृहस्पतिवार की सुबह नेपाल लुम्बिनी का प्रवास कर वापस भारत में आना चाह रहे थे जिन्हें बेलहिया आब्रजन ने अनुमति नहीं दी। उन्हें लुम्बिनी वापस भेज दिया।

आब्रजन अधिकारी गिरीराज खनाल ने बताया कि भारत ने सभी बिजाधारी पर्यटको के भारत प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इसलिए इन्हें यही से बिना डिपार्चर दिए ही वापस भेज दिया गया। 15 अप्रैल के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। उधर, बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि अब कोई भी भारतीय नागरिक ग्रुप बनाकर 50 की संख्या नेपाल प्रवेश नहीं पा सकता है। यह प्रतिबंध 2 अप्रैल तक जारी रहेगा।

713 लोगों की स्क्रीनिंग हुई
एसएसबी कैंप के निकट स्थित कोरोना हैल्प डेस्क कैंप बृहस्पतिवार को पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया। साप्ताहिक बाजार होने की वजह से भीड़ ज्यादा रही। डॉ. आशुतोष पटेल ने बताया कि 713 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। इस मौके पर नेत्र परीक्षक शिवानंद उपाध्याय, एएनएम देवी भारती, राम ईश्वर, उषा देवी आदि मौजूद रहे।

बैंक परिसर कराई जाए समुचित सफाई
मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि वे अपनी शाखाओं व एटीएम में समुचित सफाई व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित कराएं। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
पुलिस टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में किया भ्रमण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed