{"_id":"62f73f90303007264b064e2d","slug":"alert-on-indo-nepal-border-alerts-in-view-of-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo Nepal Border Alerts: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सरहद पर अलर्ट, बढ़ाई गई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo Nepal Border Alerts: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सरहद पर अलर्ट, बढ़ाई गई चौकसी
Sat, 13 Aug 2022 01:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:55 PM IST
सार
एसएसबी 22 वीं वाहिनी कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि भारत-नेपाल की सभी सीमा, पगडंडी पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वालों की सघनता से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा पर जांच करती पुलिस और एसएसबी टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सोनौली सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चौकसी बढ़ा दी गई है। पगडंडी पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। भारत-नेपाल की सीमा खुली है। दोनों देश के लोग एक दूसरे के वहां आसानी से आते रहते हैं। किसी के लिए कोई रोक-टोक नहीं है। सीमावर्ती गांवों के लोग एक दूसरे के वहां आने जाने के लिए मुख्य रास्ते के अलावा पगडंडी का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी की विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट घोषित होने के बाद से सोनौली सीमा सहित खनुआ, हरदीडाली, भगवानपुर व सुंडी सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के जवान नेपाल से भारत आने वाले हर एक व्यक्ति एवं वाहनों की सघन जांच के उपरांत ही उन्हें भारत में प्रवेश करने दे रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसबी 22 वीं वाहिनी कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि भारत-नेपाल की सभी सीमा, पगडंडी पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वालों की सघनता से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन