फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alert in the city regarding Pahalgam attack, checking campaign conducted at night

Gorakhpur News: पहलगाम हमले को लेकर शहर में अलर्ट, रात में चला चेकिंग अभियान

Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Alert in the city regarding Pahalgam attack, checking campaign conducted at night
- शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने चेकिंग कर दिलाया सुरक्षा का अहसास
विज्ञापन

- पहलगाम में हमले के बाद लोग कॉल कर एक दूसरे का लेते रहे कुशलक्षेम

गोरखपुर। पहलगाम हमले को लेकर मंगलवार को शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। रात के समय शहर और देहात क्षेत्र में पुलिस ने गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। साथ ही अभियान चलाकर सभी थाना क्षेत्रों में सड़कों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस घटना को लेकर अफवाह न फैले इसके लिए खुफिया विभाग भी चौंकन्ना हो गया। पुलिस की सोशल मीडिया टीम भी सभी प्लेटफाॅर्म की निगरानी करती रही।

घटना के बाद एसएसपी ने एसपी सिटी, एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस घटना को लेकर अफवाह न फैले और सोशल मीडिया पर कोई अभद्र टिप्पणी न करें इसको लेकर चौकन्ना रहने के लिए कहा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आती रही प्रतिक्रिया
पहलगाम में हमले के बाद शहरवासी सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देने लगे। कई लोग एक कॉल करके हाल-चाल लेते रहे। घटना के बाद काफी लोगों ने व्हाट्सएप पर प्रोफाइल फोटो बदल दी। साथ ही व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की लोगों ने की निंदा
इस घटना की निंदा करते हुए सिंधी सभा के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बेकसूर पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार को इन आतंकियों की तत्काल तलाश कर कार्रवाई करनी चाहिए। यह कायराना कृत्य है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। घटना की एक स्वर में राकेश जुमनानी, राजेश कारवानी, अमित केसरवानी, देवा कारवानी, हरीश तुलसियानी, लक्ष्मण बुधवानी ने भी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed