फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alert in Gorakhpur zone on Republic Day, security arrangements tight all districts near Nepal

गणतंत्र दिवस पर गोरखपुर जोन में अलर्ट, नेपाल सीमा से लगे जिलों में बैरियर लगाकर होगी जांच

Fri, 24 Jan 2020 08:13 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 24 Jan 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
Alert in Gorakhpur zone on Republic Day, security arrangements tight all districts near Nepal
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडीजी दावा शेरपा ने गोरखपुर जोन के सभी जिलों में अलर्ट जारी करते हुए होटल, धर्मशाला व अन्य सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग का आदेश दिया है। इसके अलावा नेपाल सीमा से सटे जिलों में बैरियर लगाकर चेकिंग करने को कहा है। पगडंडियों पर एसएसबी भी अपनी पैनी निगाह रखेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाल में ही पड़ोसी जिले बस्ती और प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में आतंकियों के होने के खुफिया इनपुट से हड़कंप मचा है। इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एडीजी ने निर्देश दिया है कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए खासकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाए।
विज्ञापन


एडीजी जोन ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले सभी जिलों के होटलों, सराय, ढाबों, धर्मशाला आदि की गहनता से चेकिंग कराई जाए। इसके अलावा बार्डर के जिलों खासकर नेपाल के सटे महराजगंज, कुशीनगर,  सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर आदि स्थानों के प्रवेश द्वारा पर जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग कराई जाए। वहीं एसएसबी पगडंडी वाले रास्तों पर अपनी नजर बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एलआईयू सहित अन्य खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने और सूचनाएं एकत्रित करने को कहा गया है। एडीजी ने हाल ही में बस्ती जिले से आतंकवादियों के घुसने की खबर का संज्ञान लेते हुए गणतंत्र दिवस पर होने वाले सभी कार्यक्रमों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देने को कहा है।

पीएसी की हुई तैनाती

जिले में गणतंत्र दिवस को देखते हुए अतिरिक्त पीएसी की तैनाती की गई है। गोरखपुर में एक प्लाटून, छह कंपनी और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। इसी तरह रेंज और जोन के हर जिले में पीएसी को तैनात किया गया है। रेंज स्तर पर कुछ पीएसी को रिजर्व भी रखा गया है। जो आपातकाल में मोर्चा संभाल सकें।
...
नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन भी लेंगे परेड में हिस्सा
इस बार पुलिस लाइंस में होने वाली परेड में नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन भी हिस्सा लेंगे। हर बार से इस बार की परेड अलग होगी। स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इसके लिए नागरिक सुरक्षा कोर के अलावा पुलिस वालों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को इसका रिहर्सल भी किया गया।
......

जोन के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। एसपी को निर्देशित किया गया है कि वे होटल, धर्मशाला, सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग कराएं। खासकर नेपाल से सटी सीमा पर पुलिस, एसएसबी व अन्य एजेंसियों से तालमेल बैठाकर काम करें।
- दावा शेरपा, एडीजी जोन, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed