फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akshaya Tritiya tomorrow auspicious time for shopping from today

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया कल, खरीदारी का मुहूर्त आज से

Sat, 22 Apr 2023 12:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Apr 2023 12:11 PM IST
सार

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है।यह सनातन धर्मियों का प्रधान त्योहार है। इस दिन दिए हुए दान और किए हुए स्नान, होम, जप आदि सभी कर्मों का फल अनंत होता है।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya tomorrow auspicious time for shopping from today
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया पर खरीदारी का मुहूर्त शनिवार से शुरू हो रहा है। जबकि अक्षय तृतीया का पर्व रविवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। तृतीया तिथि शनिवार सुबह आठ बजकर तीन मिनट से ही लग जा रही है। ऐसे में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में खरीदारी शुरुआत शनिवार से हो जाएगी।

विज्ञापन


ज्योतिष के अनुसार, इस बार की अक्षय तृतीया बहुत ही खास होने वाली है। क्योंकि यह छह शुभ संयोगों के बीच अक्षय तृतीया मनने वाली है। इस दिन त्रिपुष्कर योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत मंगलकारी है।
विज्ञापन


पंडित जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार, 22 अप्रैल को द्वितीया तिथि का मान सुबह आठ बजकर तीन मिनट तक है। इसके बाद बैशाख शुक्ल तृतीया, कृतिका नक्षत्र भी संपूर्ण दिन और रात्रि 11 बजकर 53 मिनट तक, पश्चात रोहिणी नक्षत्र है। आयुष्मान योग दिन में 11 बजकर दो मिनट, पश्चात सौभाग्य योग है। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल दिन शनिवार से 23 अप्रैल दिन रविवार को सुबह काल आठ बजकर छह मिनट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अक्षय तृतीया का महत्व

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है।यह सनातन धर्मियों का प्रधान त्योहार है। इस दिन दिए हुए दान और किए हुए स्नान, होम, जप आदि सभी कर्मों का फल अनंत होता है। सभी अक्षय हो जाते हैं, इसी से इसका नाम अक्षय हुआ है। इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी। बताया कि ऐसी मान्यता है कि इसी दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था।

सोना खरीदने का है विशेष महत्व
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा होती है। ऐसा कहा जाता है इस दिन पर खरीदारी करने पर इसका कभी क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया पर सूर्य और चंद्रमा दोनों ही ग्रह अपनी उच्च राशि में मौजूद होते हैं जिसका शुभ प्रभाव होता है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा आराधना करने की परंपरा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed