फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akanksha Rai and Smita Pandey selected for Republic Day Parade in Delhi

UP News: गणतंत्र दिवस परेड में कदमताल करेंगी गोरक्षनगरी की दो बेटियां, कार्यक्रम के लिए हुआ चयन

Mon, 18 Dec 2023 01:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

कौड़ीराम क्षेत्र के महठा गांव निवासी शिवशंकर राय की बेटी आकांक्षा राय और सिकरीगंज क्षेत्र के बड़ियार गांव निवासी विवेकानंद पांडेय की बेटी स्मिता पांडेय का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए होने की जानकारी होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Akanksha Rai and Smita Pandey selected for Republic Day Parade in Delhi
आकांक्षा राय और स्मिता पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में इस बार गोरक्षनगरी की दो बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। आकांक्षा राय और स्मिता पांडेय बतौर एनएसएस स्वयंसेवक परेड में शामिल होंगी। परेड के लिए चयनित आकांक्षा राय सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज की बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है, जबकि स्मिता पांडेय महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। उनके चयन की जानकारी होते ही कॉलेज और परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन


दोनों प्रथम सेमेस्टर से ही राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर अपनी सेवा दे रही हैं। उनका चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के बाद गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। पहले चरण में कार्यक्रम अधिकारियों और दूसरे चरण में विश्वविद्यालय स्तर पर चयन किया जाता है।
विज्ञापन


तीसरे चरण में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से प्री परेड के लिए चयन किया गया था। प्री आरडी शिविर 19 से 29 नवंबर तक देव संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित किया गया। वहां उनका चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दिल्ली में एक से 31 जनवरी तक गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होंगी। उनके चयन को लेकर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक एएस कबीर की ओर से पत्र जारी कर दिया गया।

कौड़ीराम क्षेत्र के महठा गांव निवासी शिवशंकर राय की बेटी आकांक्षा राय और सिकरीगंज क्षेत्र के बड़ियार गांव निवासी विवेकानंद पांडेय की बेटी स्मिता पांडेय का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए होने की जानकारी होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

 

छह छात्राओं ने शिविर में किया था प्रतिभाग
देव संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित 19 से 29 नवंबर तक आयोजित शिविर में छह छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें सेंट एंड्रयूज कॉलेज से आकांक्षा राय व यशी श्रीवास्तव, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज से स्मिता पांडेय, सीआरडी आर्य महिला पीजी कॉलेज से रुक्मिणी यादव, एसके कन्या महाविद्यालय से सना सुल्ताना, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से अंजली सिंह व शगुन शाही, गोरखपुर विश्वविद्यालय से अंकिता तिवारी शामिल थीं। इसमें से आकांक्षा और स्मिता का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed