फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ajay Pandey inspected the Head Post Office and issued guidelines to the staff.

Gorakhpur News: प्रधान डाकघर के प्रवर पोस्टमास्टर बने अजय पांडेय

Fri, 24 Jul 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Ajay Pandey inspected the Head Post Office and issued guidelines to the staff.
गोरखपुर। प्रधान डाकघर के नए प्रवर पोस्टमास्टर के रूप में अजय पांडेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण डाक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आधार संबंधी सेवाओं व अन्य जनोपयोगी सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही प्रधान डाकघर में आने वाले ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का समय से और नियमित ऑफिस आना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रधान डाकघर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कुछ कर्मचारी दोपहर बाद तक फील्ड के बजाय ऑफिस में थे। उन्होंने उन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रवर पोस्टमास्टर ने बताया कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed