{"_id":"6056ca568ebc3ec44635b4a0","slug":"ajay-kumar-posted-in-jhansi-rss-pracharak-of-goraksh-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ: झांसी में तैनात अजय कुमार आरएसएस गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ: झांसी में तैनात अजय कुमार आरएसएस गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक
Sun, 21 Mar 2021 09:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:53 AM IST
सार
- गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक रमेश को कानपुर प्रांत भेजा गया
- विभाग संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल को प्रांत सह संघचालक बनाया गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) गोरक्ष प्रांत की कार्यकारिणी में भी बदलाव हुआ है। सह प्रांत प्रचारक रमेश को इसी पद पर कानपुर प्रांत भेज दिया गया है। झांसी के सह प्रांत प्रचारक अजय कुमार को इसी पद पर गोरक्ष प्रांत की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव पर आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन
आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस बार बंगलूरू में हुई है। इसमें गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने गोरक्ष प्रांत के विभाग संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल को पदोन्नति दी है। डॉ. महेंद्र अब प्रांत सह संघचालक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों को भी दी गई है। डॉ. महेंद्र अग्रवाल नांगलिया अस्पताल से जुड़े हैं। कोरोना संकट के दौरान शहरवासियों की उन्होंने खूब मदद की। भोजन के पैकेट, दवाएं मुहैया कराईं। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह हैं।
विज्ञापन
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव सह प्रांत प्रचारक का माना जा रहा है। अब झांसी में तैनात रहे अजय कुमार सह प्रांत प्रचारक बनाए हैं। वह कामकाज में प्रांत प्रचारक सुभाष का सहयोग करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। गोरक्ष प्रांत से गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 प्रशासनिक जिले जुड़े हैं।