{"_id":"610855298ebc3e8423541469","slug":"ajay-arrested-for-delivering-money-to-pakistani-handler-through-hawala-gorakhpur-city-news-gkp404198993","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को पैसा पहुंचाने वाला अजय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को पैसा पहुंचाने वाला अजय गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को पैसा पहुंचाने वाला अजय गिरफ्तार
गोरखपुर/लखनऊ। फ्रॉड की रकम को हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेजने के वांछित दिनेश कुमार सिंह उर्फ अजय को यूपी एटीएस ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। गोरखपुर का मूल निवासी अजय सिंह तीन साल से फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले यूपी एटीएस ने खुलासा किया था कि लॉटरी के नाम पर ठगी कर लोगों से पैसे वसूले जाते थे। ये पैसे विभिन्न खातों में जमा कराए जाते थे और फिर इनको निकाल कर दिल्ली से हवाला के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को भेजा जाता था। इस मामले में एटीएस ने मार्च 2018 में अलग-अलग जिलों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।
इसमें अरशद नईम, नसीम अहमद, मुकेश प्रसाद, मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय, सुशील राय और दयानंद यादव शामिल थे और इनके पास से 46 लाख रुपये बरामद हुए थे। इस मामले में प्रकाश में आए दिनेश कुमार सिंह उर्फ अजय को तीन साल बाद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने दिनेश कुमार सिंह उर्फ अजय को एटीएस की विशेष अदालत में पेश किया है जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सुनवाई मंगलवार को होगी।