{"_id":"65c555d0fc98c380d5019ce4","slug":"aiims-students-will-be-able-to-study-from-the-dead-body-of-a-haryana-farmer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-460284-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हरियाणा के किसान के शव से एम्स के छात्र कर सकेंगे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हरियाणा के किसान के शव से एम्स के छात्र कर सकेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के भक्त बृजलाल सहारन ने 15 साल पहले लिया था देहदान का संकल्प
एम्स के एनाटोमी विभाग में हरियाणा के किसान बृजलाल सहारन का शव पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर के एनाटोमी विभाग में हरियाणा के सिरसा जिले के किसान बृजलाल सहारन का शव पहुंचा। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बृजलाल ने देहदान मुहिम के तहत 15 साल पहले देहदान का संकल्प पत्र भरा था। एक माह के भीतर तीसरा कैडेवर (मानव शव) एम्स पहुंचा है। अब तक एम्स को 29 शव मिल चुके हैं। जबकि 64 लोगों ने देहदान का संकल्प प्रपत्र भरा है।
देहदानकर्ता बृजलाल सहारन का जन्म सन 1967 में ग्राम कालुआना तहसील डबवाली जिला सिरसा हरियाणा में हुआ था। शव के साथ एम्स गोरखपुर आए उनके पुत्र जय कुमार ने बताया कि पिताजी ने 6 फरवरी की शाम 4.20 पर अपने घर पर अंतिम सांस ली। इसकी सूचना 7 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा आश्रम को दी गई। सभी रिश्तेदारों की उपस्थिति में औपचारिकता पूरी कर दिन में 12 बजे एम्बुलेंस से शव लेकर निकला। 8 फरवरी की दोपहर एम्स गोरखपुर पहुंचा। यहां एनाटोमी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर केएस रवि की मौजूदगी में शव सुपुर्द किया गया।
जय कुमार ने भी भरा है देहदान का संकल्प पत्र
देहदानकर्ता बृजलाल सहारन के पुत्र जय कुमार भी डेरा सच्चा सौदा के भक्त हैं। उन्होंने भी देहदान का संकल्प लिया है। 35 वर्षीय जय कुमार अभी पढ़ाई कर रहे हैं जबकि उनकी पत्नी सरकारी कर्मचारी हैं।