फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS Now PM Modi will inaugurate 750 bedded hospital in Gorakhpur

Gorakhpur AIIMS: अब 750 बेड के अस्पताल का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, मिलेंगी यह खास सुविधाएं

Mon, 06 Dec 2021 04:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Dec 2021 04:45 PM IST
सार

300 बेड के साथ ही 450 बेड का अस्पताल भी तैयार, 14 ओटी समेत डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड और मेमोग्रॉफी की भी होगी शुरुआत।

विज्ञापन
AIIMS Now PM Modi will inaugurate 750 bedded hospital in Gorakhpur
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 750 बेड के अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। 300 बेड का अस्पताल तैयार हो गया है। 450 बेड का अस्पताल भी तैयार है, लेकिन इसपर मरीज जनवरी से भर्ती किए जाएंगे। इससे पहले 300 बेड के अस्पताल के लोकार्पण की तैयारी गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री सात दिसंबर को एम्स का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 14 माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (ओटी), डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और मेमोग्रॉफी की शुरुआत भी हो जाएगी। बड़े ऑपरेशन भी होने लगेंगे। इन डोर पेंशट डिपार्टमेंट (आईपीडी) में छोटे ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। ऑक्सीजन प्लांट भी लग गया है। सभी 750 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। आयुष विंग के साथ हर्बल गार्डेन भी बनकर तैयार है।

विज्ञापन

जल्द ही चलेगी हृदय रोग विभाग की ओपीडी

एम्स में वर्तमान में 14 विभागों की ओपीडी चल रही है। जल्द ही हृदय विभाग की ओपीडी भी शुरू होगी। डॉक्टर की तैनाती हृदय विभाग में हो गई है, लेकिन अभी उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं

एम्स में अब सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, मेमोग्रॉफी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। डिजिटल एक्स-रे मशीन आ गई है। हेमेटोलॉजी (रक्तशास्त्र) की ओपीडी भी शुरू करने की तैयारी है। हीमोफीलिया मरीजों की भी जांच व इलाज किया जाएगा।

सुपर स्पेशियलिटी सेवा का होगा विस्तार

एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शंशाक शेखर ने बताया कि एम्स में सुपर स्पेशियलिटी सेवा की शुरुआत कर दी गई है, लेकिन लोकार्पण के बाद इसको और विस्तार दिया जाएगा। कैंसर, मुंह व नाक के कैंसर, डायबिटिक क्लीनिक, गायनी कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसे सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। यह सेवाएं अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग समय पर चलेंगी।


200 बेड का रैन बसेरा होगा शुरू

एम्स में 200 बेड का रैन बसेरा तैयार हो गया है। इसमें तीमारदारों के रहने की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। इसमें खाने के इंतजाम भी किए गए हैं। सात दिसंबर के बाद से मरीज के तीमारदार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।


127 डॉक्टर का हुआ चयन, एक माह के अंदर करेंगे ज्वाइन

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि 127 डॉक्टरों का चयन कर लिया गया है। इन सभी डॉक्टरों को एक माह के अंदर ज्वाइन करने का नोटिस दिया गया है। सभी डॉक्टरों के आने के बाद 75 बेड का इमरजेंसी वार्ड भी खोल दिया जाएगा। इसके बाद से एम्स में 24 घंटे मरीज भर्ती करने की सुविधा शुरू हो जाएगी।

 

अमृत फार्मेसी से मिलेगी 50 प्रतिशत छूट पर दवाएं

एम्स में अमृत फार्मेसी के तहत मेडिकल स्टोर खोले जाने हैं। इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। अमृत फार्मेसी के अधिकारी एम्स का निरीक्षण भी कर चुके हैं। इसके तहत मरीजों को एम्स कैंपस के अंदर दवा लेने पर 50 प्रतिशत की छूट एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) पर दी जाएगी। इससे करीब प्रतिदिन दो हजार मरीजों को लाभ होगा।

एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर एम्स तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री 750 बेड का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के बाद एम्स में कई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इनमें बड़े ऑपरेशन से लेकर डिजिटिल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि शामिल हैं। इसके बाद मरीजों को इलाज के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही कैंपस में सभी प्रकार के मरीजों का इलाज हो सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed