फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS: Director talked in Tamil and the matter was resolved

एम्स : निदेशक ने तमिल में वार्ता की और बन गई बात

Sat, 06 Jan 2024 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Director talked in Tamil and the matter was resolved
ब्लड बैंक के निरीक्षण के लिए 10 जनवरी को मिली डेट
विज्ञापन

मकर संक्रांति से पहले शुरू हो सकता है एम्स का ब्लड बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स में निजाम बदलते ही माहौल भी बदलने लगा है। जिस ब्लड बैंक को लाइसेंस के लिए निरीक्षण की डेट नहीं मिल रही थी, अब उसके उद्घाटन की तैयारी शुरू हो गई है। 10 जनवरी को निरीक्षण होगा और सब कुछ ठीक रहा तो 14 जनवरी को शुभारंभ भी हो जाएगा। कार्यकारी निदेशक ने इसके लिए डिप्टी ड्रग कंट्रोलर से तमिल भाषा में बात की और तुरंत ही समस्या का समाधान हो गया।
एम्स में ब्लड बैंक का भवन बन चुका है और जरूरी उपकरण भी आ गए हैं, लेकिन लाइसेंस नहीं मिला है। इसके चलते इसकी शुरुआत नहीं हो पा रही है। ब्लड बैंक नहीं होने के चलते गंभीर मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। ब्लड बैंक के लाइसेंस की प्रक्रिया दिसंबर में ही पूरी होनी थी, लेकिन पहले आवेदन में देरी हुई और फिर निरीक्षण के लिए डेट नहीं मिल रही थी। जो डेट मिली थी वह 24 जनवरी के बाद की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेसिडेंट देश दीपक वर्मा ने एम्स के नए कार्यकारी निदेशक और अन्य प्रमुख लोगों के साथ ऑनलाइन बैठक में ब्लड बैंक समेत परिसर में चल रहे अन्य कार्यों पर चर्चा की। प्रेसिडेंट ने ब्लड बैंक को जल्द शुरू कराने की जिम्मेदारी नए कार्यकारी निदेशक को दी। बैठक के बाद कार्यकारी निदेशक ने डिप्टी डायरेक्टर ड्रग कंट्रोलर से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिल पृष्ठभूमि के इस अफसर से कार्यकारी निदेशक ने भी तमिल भाषा में बात कर एम्स में ब्लड बैंक जल्द शुरू कराने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद लाइसेंस के लिए 10 जनवरी को ही निरीक्षण की तारीख तय हो गई। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि निरीक्षण और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी करा ली जाएगी। हम चाहते हैं कि 14 जनवरी को ब्लड बैंक शुरू कर दें, जिससे इमरजेंसी में आए एक्सीडेंटल मरीजों के अलावा ऑपरेशन वाले अन्य मरीजों को भी राहत मिल सके।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed