{"_id":"65c556927fba2c59980f6e34","slug":"aiims-dialysis-will-be-free-for-ayushman-card-holding-patients-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-460111-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स : आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों की निशुल्क होगी डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स : आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों की निशुल्क होगी डायलिसिस
विज्ञापन
पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत हो रही है व्यवस्था
माह के अंत में सीएम के हाथों हो सकता है शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स में डायलिसिस यूनिट शुरू करने के लिए तैयारी चल रही है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंंत्री या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हाथों इसका उद्घाटन हो सकता है। इसके साथ ही ब्लड बैंक भी शुरू हो जाएगा। आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों की निशुल्क डायलिसिस होगी।
एम्स में अभी तक ब्लड बैंक व डायलिसिस यूनिट नहीं है। नए कार्यकारी निदेशक के प्रयासों के फलस्वरूप पिछले महीने ब्लड बैंक के भवन व उपकरणों की जांच हुई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अब ब्लड बैंक की अनुमति का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा डायलिसिस यूनिट के लिए भी एक निजी कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। एम्स प्रशासन की कोशिश है कि ब्लड बैंक व डायलिसिस यूनिट की शुरुआत मुख्यमंत्री या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हाथों हो।
डायलिसिस यूनिट प्राइवेट कंपनी लगा रही है, इसलिए सबसे बड़ी चिंता रेट को लेकर है। एम्स प्रशासन का प्रयास है कि बाजार से आधे रेट पर यह सुविधा मिले। निजी अस्पतालों में अभी डायलिसिस 3000 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक में हो रहा है। एम्स प्रशासन चाहता है कि यहां का रेट 1200 से 1500 के बीच रहे।
विज्ञापन
--
कोट
एम्स में ब्लड बैंक व डायलिसिस यूनिट की जल्द शुरुआत होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। बीमारों पर आर्थिक बोझ कम से कम पड़े, इसलिए रेट कम ही रखा जाएगा।
- डॉ. जीके पाल, कार्यकारी निदेशक