फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS becomes nodal center for diagnosis of zoonotic diseases, solutions will be found in seminar

Gorakhpur News: जूनोटिक बीमारियों के निदान के लिए एम्स बना नोडल सेंटर, सेमिनार में खोजे जाएंगे उपाय

Fri, 01 Dec 2023 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
AIIMS becomes nodal center for diagnosis of zoonotic diseases, solutions will be found in seminar
शनिवार से शुरू होगा राष्ट्रीय सेमिनार, देश भर के 400 से अधिक विशेषज्ञ होंगे शामिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जूनोटिक बीमारियों की रोकथाम के लिए एम्स गोरखपुर को नोडल सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर की तरफ से एक देश एक सेहत अभियान में एम्स की अहम भूमिका होगी। इसमें मनुष्य, पर्यावरण व पशुओं के सेहत को एक साथ दुरुस्त करने के उपाय खोजे जाएंगे। इसको लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की शुरुआत शनिवार से हो रही है। रविवार को इसके समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
इस सेमिनार का आयोजन इंडियन एसोसिएशन आफ प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड शाखा ने मिलकर किया है। सेमिनार में देश के 400 से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें टीकाकरण, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, पोषण, टीबी उन्मूलन, बच्चों के लिए स्वस्थ पर्यावरण, मानसिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग और सेहत पर पर्यावरण के प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

सेमिनार में एम्स गोरखपुर के अलावा एम्स दिल्ली, भोपाल, ऋषिकेश, देवघर, नागपुर, भटिंडा मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई, केजीएमयू, मेडिकल कालेज बरेली, जीएसवीएम कानपुर के साथ लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोविड ने बढ़ा दी चुनौतियां
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि पशु-पक्षियों में होने वाली बीमारी अब इंसानों को भी बीमार कर रही है। मंकीपाॅक्स, एचआईवी, डेंगू, रेबीज, इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियां भी पहले जानवरों में होती थी। अब इंसान भी इससे प्रभावित है। कोविड इसका ताजा उदाहरण है। इसी के लिए वन हेल्थ योजना बनी है। सेमिनार में इसी पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed