{"_id":"5f81d686e0f51c3c2b20c07e","slug":"aiims-125-mbbs-students-will-get-admission-from-new-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स निदेशक ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से की दिल्ली में मुलाकात, नए सत्र से 125 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स निदेशक ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से की दिल्ली में मुलाकात, नए सत्र से 125 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा प्रवेश
Sat, 10 Oct 2020 09:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 09:13 PM IST
सार
- पहले सत्र में 50 छात्रों को मिली थी एमबीबीएस की सीट
- एम्स निदेशक ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से की दिल्ली में मुलाकात
विज्ञापन
नई दिल्ली में एम्स निदेशक डॉक्टर सुरेखा किशोर ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर एम्स में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले सत्र से एम्स, गोरखपुर (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में 125 एमबीबीएस छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर इस संबंध में और एम्स में चल रहे अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी। सचिव ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एम्स निदेशक ने बताया कि एम्स के प्रथम वर्ष के छात्रों की वार्षिक परीक्षा का आयोजन जल्द ही होना है। वर्तमान सत्र में 50 छात्रों ने परीक्षा दी है। जबकि अब तक किसी भी एम्स में लिखित परीक्षा नहीं हुई है।
विज्ञापन
बताया कि नए सत्र से 125 विद्यार्थियों का प्रवेश की पात्रता दी जाएगी। इससे देश को अच्छे और होनहार डॉक्टर मिल सकेंगे। कहा कि एम्स की ओपीडी लगातार चल रही है। कोरोना महामारी के बीच टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।
विज्ञापन
बताया कि कोविड के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जल्द ही अन्य रोगों का भी उपचार एम्स में शुरू हो जाएगा। एम्स में निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। निदेशक ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।