फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   agricultural act

‘ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर चलने वाले क्या जानें किसानों का दर्द’

Sat, 10 Oct 2020 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
agricultural act
‘ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर चलने वाले क्या जानें किसानों का दर्द’
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने की कृषि कानून पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी पार्टी कार्यकर्ताओं से शुक्रवार को वर्चुअल बैठक करके कृषि कानून के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसानों के बीच जाकर उन्हें कृषि कानून के बारे में विस्तार से बताएं।
मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने कार्यक्त्रस्म की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बीते दिनों संपन्न हुए मानसून सत्र में किसानों के हित के लिए दो विधेयक पास किए। इन विधेयकों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। कांग्रेस की ओर से ट्रैक्टर जलाए जाने के संदर्भ में सांसद ने कहा कि वह एक दिन कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगवा कर के प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कानून को सरकार ने कांट्रैक्ट फार्मिंग के मसले पर लागू किया है। इससे खेती का जोखिम कम होगा और किसानों की आय में सुधार होगा। समानता के आधार पर किसान प्रोसेसर्स, थोक विक्त्रस्ेताओं, बड़े खुदरा कारोबारियों, निर्यातकों आदि के साथ जुड़ने में सक्षम होगा। किसानों की आधुनिक तकनीक और बेहतर इनपुट्स तक पहुंच सुनिश्चित होगी। कहा कि इसके तहत कांट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बड़ी-बड़ी कंपनियां किसी खास उत्पाद के लिए किसान से सीधे कांट्रैक्ट करेंगी। उसका दाम पहले से तय हो जाएगा। इससे अच्छा दाम न मिलने की समस्या खत्म हो जाएगी। सांसद ने बताया कि देश में ज्यादातर कृषि उत्पाद सरप्लस हैं। इसके बावजूद कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग के अभाव में किसान अपनी उपज का उचित मूल्य पाने में असमर्थ रहे हैं क्योंकि आवश्यक वस्तु अधिनियम की तलवार लटकती रहती थी। ऐसे में जब भी जल्दी खराब हो जाने वाली कृषि उपज की बंपर पैदावार होती है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।

इस मौके पर हर्रैया विधायक अजय सिंह, पवन कसौधन, राजेंद्र नाथ तिवारी, राजेश पाल चौधरी, प्रमोद पांडेय, भावेश पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, रामनेवास गिरी, राजकुमार चौरसिया, राकेश उपाध्याय, बलराम सिंह राहुल, विजय तिवारी, वैभव पांडेय, कामेंद्र चौहान, गजेंद्र त्रिपाठी, रवि सिंह, विजय कुमार पांडेय, राकेश शर्मा, अजय श्रीवास्तव, राम उग्रह जायसवाल, सुनील सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश शुक्ल, सत्येंद्र शुक्ल, तारक जायसवाल, आशीष शुक्ल, मंजू श्रीवास्तवा सभासद, अतुल यादव, लक्ष्मीकांत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed