{"_id":"64e8ff0d67b225ed720a0df5","slug":"against-profecer-report-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-284546-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रंगीन मिजाज प्रोफेसर के खिलाफ प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रंगीन मिजाज प्रोफेसर के खिलाफ प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर की जांच कर रही आंतरिक कमेटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है। प्रारंभिक रिपोर्ट को 25 अगस्त तक भेजना था, लेकिन एक-दो सदस्यों का हस्ताक्षर नहीं होने के चलते उसे भेजा नहीं जा सका। संभावना है कि एक-दो दिन में रिपोर्ट भेज दिया जाएगा। 25 जुलाई को गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने आंतरिक कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन-मिजाज प्रोफेसर का अश्लील ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई है। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी बीच 25 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर सर्वेश पांडेय के साथ गोरखपुर पहुंचकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कमेटी हॉल में आंतरिक कमेटी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आयोग ने आंतरिक कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक जांच व 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। 30 दिन की समयावधी शुक्रवार को पूरी हो गई।