फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After strictness of commissioner four hospitals returned money to victims

गोरखपुर: कमिश्नर की सख्ती के बाद चार अस्पतालों ने पीड़ितों को लौटाई धनराशि, तय दर से अधिक की थी वसूली

Fri, 03 Sep 2021 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Sep 2021 02:27 PM IST
सार

कोविड के इलाज में शासन से तय दर से अधिक की वसूली करने पर हुई कार्रवाई, प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी भी दी, अब तक 50 से अधिक लोगों को लौटायी जा चुकी है वसूली की अतिरिक्त धनराशि।

विज्ञापन
After strictness of commissioner four hospitals returned money to victims
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कमिश्नर रवि कुमार एनजी की सख्ती के बाद शहर के चार और निजी अस्पतालों ने कोविड के इलाज में वसूली गई अतिरिक्त धनराशि संबंधित मरीजों, परिजनों को लौटाई है। चारों अस्पतालों के प्रबंधन को चेतावनी भी जारी की गई है। अब तक 50 से अधिक पीड़ितों को अस्पतालों द्वारा ली गई अतिरिक्त धनराशि लौटाई जा चुकी है।
विज्ञापन


कोविड के इलाज के नाम पर मरीजों व उनके परिजनों से शासन की तरफ से तय दर से अधिक धनराशि वसूलने की जांच के लिए कमिश्नर के निर्देश पर एडिशनल कमिश्नर न्यायिक रतिभान के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी जैसे-जैसे जांच पूरी करती जा रही है, संबंधित अस्पतालों पर कार्रवाई के साथ ही मरीजों या उनके परिजनों को वसूली की अतिरिक्त धनराशि भी वापस कराई जा रही है। इसी क्रम में चार और अस्पतालों से दो लाख 35 हजार 971 रुपये वापस कराए गए हैं। कमेटी में एडी हेल्थ डॉ. अरुण गर्ग, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एनके पांडेय एवं उपायुक्त स्टांप एवं निबंधन डॉ. कमलापति पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन


कमेटी को शिकायत मिली थी कि तारामंडल बुद्ध विहार पार्ट एक स्थित आस्था मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती अजित कुमार से 53 हजार रुपये अधिक लिए गए थे। इसी तरह सुषमा देवी से 40 हजार रुपये अधिक लिए गए। सौम्या अस्पताल रुस्तमपुर में भर्ती चंदन के परिजनों से 25 हजार रुपये, गर्ग हास्पिटल में भर्ती लालबाबू सिंह के परिजनों से 62 हजार 37 रुपये, डिग्निटी हॉस्पिटल में भर्ती कृष्ण कुमार गोयल से 30 हजार 332 रुपये, मयंक रंजन मिश्र के परिजन से 35 हजार 602 रुपये अधिक लिए गए थे। इसमें से चंदन, लालबाबू सिंह एवं मयंक रंजन मिश्र का निधन हो गया था। उनके परिजनों को संबंधित रकम उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि कमेटी की जांच में चार और अस्पतालों द्वारा कोविड इलाज के लिए शासन की तरफ से तय दर से अधिक रुपये लेने की पुष्टि हुई थी। चारों अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देने के साथ ही वसूली गई अतिरिक्त धनराशि को भी संबंधित मरीजों व उनके परिजनों को वापस करा दिया गया है। कोई भी अस्पताल प्रबंधन इलाज के नाम पर मनमानी रकम वसूलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी अस्पताल प्रबंधन द्वारा अधिक धनराशि वसूल की जाती है तो वह इसकी शिकायत मंडल स्तरीय कमेटी से कर सकता है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed