फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After strictness engineers corrected five thousand wrong bills

गोरखपुर: सख्ती के बाद अभियंताओं ने सुधारे पांच हजार गलत बिल, 16 हजार बकाएदारों से वसूले जाएंगे 20 करोड़ रुपये

Fri, 28 Oct 2022 01:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Oct 2022 01:36 PM IST
सार

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि बिलिंग एजेंसी को अपने मीटर रीडरों पर नजर रखने के साथ ही उन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। उपभोक्ताओं के पास गलत बिजली बिल जाएगा तो वह भुगतान कैसे करेंगे? अभियंता समय-समय पर अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं और इनके बिलों के निस्तारण की जांच करवाएं। इससे उन्हें अपने स्तर से कमी पता चल सकेगी।

विज्ञापन
After strictness engineers corrected five thousand wrong bills
बिजली का बिल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली का बिल एजेंसी के माध्यम से बनवाने का खामियाजा उपभोक्ताओं के साथ बिजली निगम के अभियंताओं को भी भुगतना पड़ रहा है। गलत श्रेणी में लंबित 10 हजार बिलों की सूची चेयरमैन के पास पहुंची, तो उन्होंने अभियंताओं को सूची भेजकर सही करवाने का निर्देश दिया। चेयरमैन के तेवर को देखते हुए अभियंताओं ने पांच हजार बिल सही कर दिए, मगर पांच अब भी लंबित हैं।

विज्ञापन


बिलिंग एजेंसी के कर्मचारी मीटर रीडिंग के लिए उपभोक्ताओं के घर या परिसर न जाकर टेबल रीडिंग से बिल बना दे रहे हैं। इस वजह से अधिकतर बिल गलत बन जाते हैं। जब किसी उपभोक्ता को गलत बिल मिलता है तो वह उसे सही कराने की शिकायत करता है। ऐसे ही 10 हजार बिल गलत बन गए थे। इसकी शिकायत चेयरमैन एम देवराज तक पहुंची तो उन्होंने गलत बिल ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अभियंताओं ने पांच हजार बिल ठीक किए हैं। यही नहीं, चेयरमैन ने मीटर परीक्षण खंड के जूनियर मीटर टेस्टरों को सभी कनेक्शनों में लगे मीटरों की जांच करने और खराब मीटरों को बदलने का भी निर्देश दिया है। मीटर खंड की तरफ से 4000 खराब मीटर बदले भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि बिलिंग एजेंसी को अपने मीटर रीडरों पर नजर रखने के साथ ही उन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। उपभोक्ताओं के पास गलत बिजली बिल जाएगा तो वह भुगतान कैसे करेंगे? अभियंता समय-समय पर अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं और इनके बिलों के निस्तारण की जांच करवाएं। इससे उन्हें अपने स्तर से कमी पता चल सकेगी।



 

16 हजार बकाएदारों से वसूले जाएंगे 20 करोड़ रुपये

वर्षों पहले बिजली का कनेक्शन लेने के बाद भी शहरी व ग्रामीण इलाकों के 16 हजार उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान नहीं किया है। इनमें 75 प्रतिशत ने 2019 में कनेक्शन लिया था। इन पर करीब 20 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। पावर कॉरपोरेशन ने अब अभियंताओं को सभी बकाएदारों से बिल वसूली का लक्ष्य दिया है।

दरअसल, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अवर अभियंताओं ने बड़ी संख्या में कनेक्शन जारी किए। नियमानुसार, ऐसे कनेक्शनों पर पहला बिल बनाना अभियंताओं की जिम्मेदारी होती है। इसके बाद बिलिंग एजेंसी की तरफ से मीटर रीडर जाकर उपभोक्ताओं का बिजली बिल बनाते हैं। सूत्रों की मानें तो 16 हजार में ज्यादातर कनेक्शन वहीं हैं, जिनका पहला बिल ही नहीं बना।

पावर कारपोरेशन के निर्देश पर ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंताओं को इन उपभोक्ताओं से बकाया वसूली का लक्ष्य दिया है। बकाया जमा नहीं करने वालों का कनेक्शन काटकर नोटिस जारी करने को भी कहा गया है। मुख्य अभियंता आशू कालिया ने बताया कि 10 नवंबर तक इन बकाएदारों से बिजली बिल जमा करवाना है। लापरवाही पर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed