फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After robbing chain miscreants fled with woman earring and ring

गोरखपुर में चोरों का आतंक: चेन लूटने के बाद महिला की बाली व अंगूठी भी लेकर भाग गए बदमाश

Mon, 07 Mar 2022 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Mar 2022 10:44 AM IST
सार

चेन छीनने के बाद महिला ने एक बदमाश को पकड़ लिया था, दूसरा भाग गया था। भागे बदमाश से चेन दिलवाने के बहाने वह महिला को ऑटो से असुरन तक लाया। इसी बीच रास्ते में महिला की बाली और अंगूठी निकलवा ली और गायब कर दिया

विज्ञापन
After robbing chain miscreants fled with woman earring and ring
घटना की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पादरी बाजार चौराहे के पास रविवार दोपहर बदमाशों ने महिला से चेन लूट ली। इसके बाद झांसा देकर महिला की बाली और अंगूठी भी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की सीमा होने की वजह से गुलरिहा और शाहपुर पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। वारदात पादरी बाजार पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा निवासी अवधेश सिंह की पत्नी वर्षा सिंह चार दिन पहले अपने मायके संगम चौराहा आई थीं। रविवार दोपहर में वह बच्चे का बाल कटवाने पादरी बाजार गई थीं। करीब तीन बजे पैदल ही मायके संगम चौराहा जा रही थीं। पादरी बाजार चौराहे के पास पहुंचीं थीं कि पीछे से बाइक से दो बदमाश आए।
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। लड़खड़ाने की वजह से वह बाइक से उतर गया, तो महिला ने उसे पकड़ लिया। इस बीच दूसरा बदमाश भाग गया। पकड़ा गया बदमाश महिला को दीदी-दीदी कहने लगा और भागे बदमाश की ओर दिखाकर बोला कि चेन उसके पास है और मैं दिलवा देता हूं। महिला उसकी बातों में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश कुछ दूर पैदल जाने के बाद ऑटो में बैठकर महिला के साथ असुरन तक गया। इस बीच रास्ते में महिला से बोला कि दोनों कान की बाली और अंगूठी भी निकाल लो, नहीं तो कोई छीन लेगा। घबराई महिला ने ऐसा ही किया। बातचीत के दौरान बदमाश ने कब महिला के दोनों गहनों पर हाथ साफ कर दिया, उन्हें पता नहीं चला।

असुरन पहुंचने के बाद बदमाश ऑटो से उतरकर फरार हो गया। महिला को जब तक पता चलता, तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुका था। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। पादरी बाजार चौराहे पर पहुंचे पति ने पुलिस को सूचना दी।


गुलरिहा और शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों बदमाशों की तलाश शुरू की। गुलरिहा इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed