फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After help of MLA relatives agreed cremation of deceased youth done

Gorakhpur News: विधायक की मदद के बाद माने परिजन, मृतक युवक का किया गया दाह संस्कार

Wed, 28 Dec 2022 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Dec 2022 12:10 PM IST
सार

विधायक फतेह बहादुर, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। विधायक ने अपनी ओर से आर्थिक मदद देते हुए सरकार से और मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने विशंभर का दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
After help of MLA relatives agreed cremation of deceased youth done
विशंभर के परिजनों से मिलते विधायक फतेह बहादुर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के फरदहनी गांव में विशंभर की हत्या के बाद शव रखकर विरोध जता रहे परिजनों ने मंगलवार को दाह संस्कार कर दिया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने 50 हजार की आर्थिक मदद देते हुए सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन दाह संस्कार को तैयार हुए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विशंभर के परिजनों की मांग थी कि दस लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मकान दिया जाए। इसी मांग को लेकर सोमवार को दाह संस्कार से इनकार कर दिया था। गांव में रात में एहतियातन पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक फतेह बहादुर, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। विधायक ने अपनी ओर से आर्थिक मदद देते हुए सरकार से और मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने विशंभर का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुआ था
25 दिसंबर की रात फरदहनी गांव में विशंभर की पीटकर हत्या कर दी गई थी। पड़ोसियों ने गंदा पानी गिरने का विरोध करने पर वारदात की थी। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed