{"_id":"5e19788f8ebc3e8801067ec3","slug":"after-gorakhpur-mahotsav-many-programme-will-remain-countinue-upcoming-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के मुख्य महोत्सव के बाद भी जारी रहेगा रोमांच, 17 तक होंगे कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के मुख्य महोत्सव के बाद भी जारी रहेगा रोमांच, 17 तक होंगे कई कार्यक्रम
Sat, 11 Jan 2020 12:56 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव के बाद भी खेल से लेकर प्रदर्शनी तक के कुछ कार्यक्रमों का सिलसिला 17 जनवरी तक जारी रहेगा। 17 जनवरी तक गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल मैदान में ही जहां आप शिल्प मेला, व्यापार, कृषि, सरस मेला, किताब प्रदर्शनी का आनंद उठा सकेंगे। वहीं नुमाइश ग्राउंड में गुरु गोरक्षनाथ, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, बौद्ध संग्रहालय की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी। एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत पैरा मोटर ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग का आनंद भी शहरवासी सात दिनों तक उठा सकेंगे। सुबह 11 बजे से सभी कार्यक्रम शुरू होंगे।
नुमाइश ग्राउंड में ही गुरु गोरक्षनाथ के जीवन चरित्र पर आधारित मोबाइल प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी। पर्यटकों व स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए चंपा देवी पार्क में हाट एयर बैलूनिंग, स्वान प्रदर्शनी और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैरा मोटर ग्लाइडिंग, रामगढ़ताल में बोटिंग का भी आयोजन किया गया है। सभी आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

Trending Videos
शिल्प मेला (राष्ट्रीय, राज्य, स्थानीय स्तर) गोरखपुर विश्वविद्यालय खेल मैदान
प्रदर्शनी (गुरु गोरक्षनाथ, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, बौद्ध संग्रहालय) नुमाइश ग्राउंड
व्यापार मेला, पुस्तक मेला, कृषि मेला, सरस मेला, किताब प्रदर्शनी - खेल मैदान
पैरामोटर ग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग
12 राज्यों के शिल्पी बिखेरेंगे माटी की खुशबू
महोत्सव में 11-17 जनवरी तक विश्वविद्यालय प्रागंण में शिल्प व सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 100 हस्तशिल्प स्टाल, वाणिज्यिक स्टाल आदि के माध्यम से 12 राज्यों के हस्त शिल्पियों व उनकी वाणिज्यिक गतिविधियों का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अंतर्गत सहारनपुर के फर्नीचर, भदोही के कालीन, प्रतापगढ़ के आंवला प्रोडक्ट, कश्मीरी शाल और जैकेट, बनारसी साड़ी के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे। इसी दौरान व्यापार मेला व आटोमोबाइल एक्सपो का आयोजन भी प्रस्तावित है। महोत्सव में उद्यमियों व प्रायोजकों को भी प्रचार-प्रसार के लिए स्टाल उपलब्ध कराया जा रहा है। फूड स्टाल, पुस्तक मेला, कृषि मेला, गेम जोन और विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रांगण में ही छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

नुक्कड़ नाटक से जगाएंगे पर्यावरण संरक्षण की अलख
गोरखपुर महोत्सव को लोकप्रिय बनाने में महोत्सव समिति जोरशोर से जुटी है। इसके अंतर्गत पहली बार शहर के प्रमुख छह स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरण संरक्षण जैसे जन जागरूकता कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। 11-16 जनवरी तक 15 सदस्यों की टीम नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लेगी। महोत्सव समिति के सचिव रवींद्र कुमार ने बताया कि यूथ पॉवर एसोसिएशन को नुक्कड़ नाटक की जानकारी दी गई है। इसके लिए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय गोरखपुर के प्रथम तल पर कलाकार एक सप्ताह से प्रतिदिन रिहर्सल कर रहे हैं।
इन जगहों पर होंगे नुक्कड़ नाटक
11 जनवरी - विश्वविद्यालय में महोत्सव परिसर
12 जनवरी - गोरखनाथ मंदिर
13 जनवरी - नौकायन केंद्र, रामगढ़ ताल
14 जनवरी - चेतना तिराहा
15 जनवरी - शास्त्री चौक
16 जनवरी - रेलवे स्टेशन