फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After election People reached shops liquor and beer were sold fiercely in Gorakhpur

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में मतदान के बाद खुली दुकान, गटक गए पांच करोड़ की शराब

Fri, 05 May 2023 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 May 2023 11:01 AM IST
सार

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि पांच लाख पेटी देसी शराब की बिकी है। इसके अलावा चुनाव के बाद 3500 पेटी बीयर बिक गई। वहीं, अंग्रेजी की औसत बिक्री 2500 पेटी हुई। ऐसे में 1 करोड़ 80 लाख रुपये की देसी और 2 करोड़ 12 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई।

विज्ञापन
After election People reached shops liquor and beer were sold fiercely in Gorakhpur
नगरी निकाय चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद देसी शराब की दुकान पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निकाय चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार शाम को शराब की दुकानें खुलीं, तो कतार लग गई। महज चार घंटे के भीतर लोग पांच करोड़ की शराब गटक गए। आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार, चुनाव खत्म होने के बाद भी देसी शराब की मांग सबसे अधिक रही। लोगों ने पांच लाख पेटी देसी शराब पी। इसके अलावा 5300 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बिक गई।
विज्ञापन


मतदान की तारीखों के ठीक दो दिन पहले शराब की दुकानें बंद हो गई थीं। बृहस्पतिवार को चुनाव खत्म होने के बाद बिक्री को लेकर दुकानदार भी सजग थे। इसलिए पहले ही स्टॉक मंगा लिया था। आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो रोजाना ढ़ाई से तीन करोड़ की शराब बिकती है, लेकिन मतदान के बाद शाम को जब दुकानें खुली तो लोग लगभग पांच करोड़ रुपये की शराब पी गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: साल का पहला उपच्छाया चंद्र ग्रहण आज, जानिए क्यों नहीं लगेगा सूतक
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी अधिकारियों ने बताया कि पांच लाख पेटी देसी शराब की बिकी है। एक पेटी में 54 शीशी होती और उसकी कीमत 2400 रुपये है। इसके अलावा चुनाव के बाद 3500 पेटी बीयर बिक गई। एक पेटी की कीमत 2800 रुपये है। वहीं, अंग्रेजी की औसत बिक्री 2500 पेटी हुई। एक पेटी की कीमत 8500 रुपये है। ऐसे में 1 करोड़ 80 लाख रुपये की देसी और 2 करोड़ 12 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई।

बृहस्पतिवार का दिन होने से मुर्गा- मीट की बिक्री रही सीमित
मतदान के कुछ दिन पहले से ही शराब, मुर्गा और मीट का दौर चलने लगा था। चुनाव खत्म होने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार होेने की वजह से अधिकांश लोग मीट-मांस नहीं खाते हैं। फिर भी बड़ी संख्या में लोगों ने मीट की खरीदारी की। रायगंज रोड के मीट व्यापारी हामिद ने बताया रोज की तुलना में भीड़ कम थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को भीड़ रहेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed